सेंसेक्स में 100 अंक से ज्यादा की गिरावट: 85,400 के स्तर पर ट्रेड कर रहा, निफ्टी भी 30 अंक फिसला; IT शेयर टूटे

मुंबई21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 23 दिसंबर को गिरावट है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा गिरकर 85,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 30 अंक की गिरावट है। ये 26,150 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट है। IT और फार्मा शेयर में बिकवाली देखने को मिल रही है। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में खरीदारी है। वहीं आज बाजार में KSH इंटरनेशनल का आईपीओ लिस्ट होगा।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में कोरिया का कोस्पी 0.45% ऊपर 4,124 पर और जापान का निक्केई इंडेक्स 0.079% ऊपर 50,442 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.29% चढ़कर 25,877 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.34% बढ़कर 3,930 पर ट्रेड कर रहा है।
  • 22 दिसंबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.47% ऊपर 48,362 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट में 0.52% और S&P 500 में 0.64% की तेजी रही थी।

सोमवार को DIIs ने ₹2,700 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 22 दिसंबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 457 करोड़ के शेयर बेचे और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,058 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे।
  • दिसंबर में 22 तारीख तक FIIs ने कुल ₹20,314 करोड़ के शेयर्स बेचे। इस दौरान बाजार को संभाल रहे DIIs ने ₹56,090 करोड़ के शेयर खरीदे हैं।
  • नवंबर महीने में FIIs ने कुल ₹17,500.31 करोड़ के शेयर बेचे। जबकि, DIIs ने ₹77,083.78 करोड़ की खरीदारी की। यानी, बाजार को घरेलू निवेशकों का सपोर्ट है।

कल बाजार में तेजी रही थी

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 22 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 638 अंक चढ़कर 85,567 पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी 206 अंक की तेजी रही, ये 26,172 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मेटल और आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी रही। इसके अलावा बैंक और फार्मा शेयर भी चढ़े।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *