सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 82,050 पर कारोबार कर रहा: निफ्टी 80 अंक नीचे 25,200 पर आया; IT, मेटल और रियल्टी शेयरों में गिरावट

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Updates; Sensex Nifty BSE NSE | IT Metal Realty Shares Price

मुंबई31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी सोमवार, 13 अक्टूबर को सेंसेक्स करीब 300 अंक गिरकर 82,200 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 100 अंक की गिरावट है, ये 25,200 पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट है। टाटा मोटर्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और इंफोसिस के शेयरों में 1% तक की गिरावट है। एशियन पेंट्स, जोमैटो और एयरटेल में बढ़त है।

वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। NSE के IT, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1% तक नीचे है। हेल्थकेयर और मीडिया सेक्टर में फ्लैट कारोबार है।

टाटा कैपिटल के शेयर 1% ऊपर लिस्ट

टाटा ग्रुप की फाइनेंशियल सर्विस देनी वाली कंपनी टाटा कैपिटल के शेयर मार्केट में 1% प्रीमियम पर लिस्ट हुए हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड 326 रुपए तय किया था, NSE और BSE पर लिस्टिंग 4 रुपए ऊपर 330 रुपए पर हुई। टाटा कैपिटल का IPO 6 अक्टूबर को ओपन हुआ था, जो कुल 1.95 गुना सब्सक्राइब हुआ।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट, एशियाई बाजार 3% से ज्यादा गिरे

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 1.01% गिरकर 48,088 पर और कोरिया का कोस्पी 1.26% नीचे 3,564 पर कारोबार कर रहे हैं।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.14% नीचे 25,463 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30% गिरावट के साथ 3,846 पर कारोबार कर रहा है।
  • 10 अक्टूबर को अमेरिका का डाउ जोन्स 1.90% गिरकर 45,480 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 3.56% और S&P 500 में 2.71% की गिरावट रही।

10 अक्टूबर को FII ने 1,708 करोड़ के शेयर्स खरीदे

  • 10 अक्टूबर को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 459.20 करोड़ और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 1,707.83 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
  • अक्टूबर महीने में विदेशी निवेशकों ने अब तक ₹213.04 करोड़ के शेयर्स बेचे। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 11,797.01 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
  • सितंबर महीने में विदेशी निवेशकों ने ₹35,301.36 करोड़ के शेयर्स बेचे हैं। वहीं घरेलू निवेशकों ने इस दौरान ₹65,343.59 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

शुक्रवार को 328 अंक चढ़कर बंद हुआ था बाजार

शुक्रवार, 10 अक्टूबर को सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 82,500 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 103 अंक की तेजी रही, ये 25,285 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट रही। PSU बैंक, रियल्टी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।

——————-

ये खबर भी पढ़ें…

इस हफ्ते बाजार में तेजी की उम्मीद, 17 अक्टूबर अहम: महंगाई दर से लेकर टेक्निकल फैक्टर्स तय करेंगे चाल, जाने सपोर्ट-रजिस्टेंस के महत्वपूर्ण लेवल

बीते हफ्ते बाजार में आई तेजी के बाद अगर इस हफ्ते निफ्टी को अपने ऑलटाइम के करीब पहुंचना है तो उसे चार अहम लेवल्स पार करने होंगे। 25322, 25434, 25566 और 25710। वहीं वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक 17 अक्टूबर को बाजार में अच्छा मोमेंटम देखने को मिल सकता है।

पूरी एनालिसिस पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *