सेंसेक्स 1600 अंक गिरकर 75,100 पर आया: निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट; बैंकिंग और ऑटो शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

  • Hindi News
  • Business
  • Stock Market Fall: Nifty Drops 197 Pts, Sensex Down 633 Pts | IT, Realty Selloff

मुंबई2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शेयर बाजार में आज यानी 19 मार्च को गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1600 अंक (2.01%) गिरकर 75,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 500 अंक (2.08%) की गिरावट है, यह 23,300 से नीचे आ गया है। आज बैंकिंग और ऑटो शेयरों में बिकवाली है।

बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें…

  • ईरान-इजराइल युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ने का डर।
  • कच्चे तेल के दाम बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
  • अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज केवल 2 शेयरों में तेजी है और 28 में गिरावट है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आज केवल 2 शेयरों में तेजी है और 28 में गिरावट है।

HDFC बैंक के चेयरमैन का इस्तीफा, शेयर 5% गिरा

HDFC बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस वजह से आज इसके शेयर में करीब 5% की गिरावट है। ये 38 रुपए गिरकर 804 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है।

चक्रवर्ती ने बैंक के कामकाज के तौर-तरीकों पर सवाल उठाए हैं। अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए लिखा- “पिछले दो साल के दौरान मैंने बैंक के भीतर कुछ ऐसी घटनाओं और तौर-तरीकों को देखा है, जो मेरे व्यक्तिगत मूल्यों और नैतिकता से मेल नहीं खाते।

चक्रवर्ती के जाने के बाद रिजर्व बैंक की मंजूरी से केकी मिस्त्री को 19 मार्च 2026 से तीन महीने के लिए अंतरिम चेयरमैन नियुक्त किया गया है। केकी मिस्त्री फिलहाल बैंक के बोर्ड में नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में काम कर रहे थे।

एशियाई बाजार में भी गिरावट

  • साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.31% गिरकर 5,847 पर ट्रेड कर रहा है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 2.47% गिरकर 53,875 पर आ गया है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.60% गिरकर 25,608 पर ट्रेड कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.95% नीचे 4,024 पर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में 18 मार्च को गिरावट रही

  • डाउ जोन्स 768 अंक (1.63%) गिरकर 46,225 के स्तर पर बंद हुआ।
  • टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.46% गिरकर 22,152 पर बंद हुआ।
  • S&P 500 इंडेक्स 91 अंक (1.36%) गिरकर 6,624 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स कल 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी 18 मार्च को तेजी रही थी। सेंसेक्स करीब 633 अंक (0.83%) चढ़कर 76,704 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 197 अंक (0.83%) की तेजी रही, यह 23,778 के स्तर पर पहुंच गया है। आज IT और रियल्टी शेयरों में खरीदारी दिखी।

खबरें और भी हैं…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *