- Hindi News
- Business
- Stock Market BSE Sensex NSE Nifty 22 July 2025 Updates | Bank Realty Metal Media Power Share Price
मुंबई1 दिन पहले
- कॉपी लिंक
सोमवार को सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 82,200 पर बंद हुआ
हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार, (22 जुलाई) को सेंसेक्स 14 अंक गिरकर 82,187 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट रही, ये 25,061 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 में तेजी और 18 में गिरावट रही। बेहतर तिमाही रेवेन्यू के चलते इटरनल (जोमैटो) का शेयर 10.32% चढ़कर बंद हुआ। टाइटन, BEL और HUL के शेयर्स 1% तक चढ़कर बंद हुए।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 16 में तेजी, 33 में गिरावट रही, एक बिना बदलाव के बंद हुआ। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर बंद हुए। सबसे ज्यदा मीडिया 2.27%, सरकारी बैंकिंग 1.57%, फार्मा और रियल्टी 1% और ऑटो 0.74% शेयरों में गिरावट रही।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.11% ऊपर 39,775 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 1.27% गिरकर 3,170 पर बंद हुए।
- हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.54% ऊपर 25,130 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.62% चढ़कर 3,582 पर बंद हुए।
- 21 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.043% गिरकर 44,323 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.38% चढ़कर 20,974 पर और S&P 500 0.14% ऊपर 6,305 पर बंद हुए।
21 जुलाई DIIs ने 2,104 करोड़ रुपए के शेयर्स खरीदे
- 21 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 1,681.23 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,578.43 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।
- जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 18,636.98 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 25,471.95 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।
- जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।
सोमवार को सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 82,200 पर बंद हुआ
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (21 जुलाई) को सेंसेक्स 443 अंक चढ़कर 82,200 पर बंद हुआ। दिन के निचले स्तर से इसमें करीब 700 अंक की रिकवरी हुई। इधर, निफ्टी में भी 122 अंक की तेजी रही, ये 25,091 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट रही। बेहतर तिमाही रेवेन्यू के चलते इटरनल (जोमैटो) का शेयर 7.5% चढ़कर बंद हुआ। ICICI बैंक, HDFC बैंक और M&M के शेयरों में भी 2.70% तक की तेजी रही। रिलायंस में 3.23% की गिरावट रही। HCL टेक, HUL और TCS नीचे बंद हुए।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 में तेजी, 21 में गिरावट रही, एक बिना बदलाव के बंद हुआ। NSE के मेटल, प्राइवेट बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और ऑटो सेक्टर्स में तेजी रही। वहीं, ऑयल एंड गैस, PSU बैंकिंग, IT, FMCG और फार्मा शेयर्स गिरकर बंद हुए।

———————————-
ये खबर भी पढ़ें…
22-23 जुलाई को बाजार में तेज मूवमेंट दिख सकता है: जानें सपोर्ट और रेजिस्टेंस के अहम लेवल; 5 फैक्टर्स तय कर सकते हैं बाजार की चाल

शेयर बाजार के लिए 21 से 25 जुलाई 2025 का हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। वेल्थव्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हर्षुभ शाह के मुताबिक- 22-23 जुलाई को तेज इंट्राडे मूवमेंट दिख सकता है। वहीं 24-25 जुलाई पोजिशनल ट्रेडर्स के लिए खास हैं।
इसके अलावा भारत-अमेरिका की ट्रेड डील, पहली तिमाही के कंपनियों के नतीजे से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे।
समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…
.