चित्रकूट में 24 बंदरों की मौत से फैली सनसनी, पुलिस CCTV देख जांच रही कारण

चित्रकूट में बड़ी संख्या में बंदरों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। कुशवाहा बस्ती के पास मृत बंदर मिले हैं। पुलिस और वन विभाग जांच में जुटे हैं। प्र …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 18 Jan 2026 12:37:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Jan 2026 12:37:39 PM (IST)

चित्रकूट में बंदरों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कुशवाहा बस्ती के पास कई बंदर मृत मिले।
  2. पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
  3. स्थानीय लोग आधा सैकड़ा मौत का दावा कर रहे।

चित्रकूट, नईदुनिया प्रतिनिधि। चित्रकूट में बंदरों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। स्थानीय लोगों की माने आधा सौकड़ा बंदरों की मौत हुई है। पुलिस की माने तो 24 के आसपास मृत बंदरों की संख्या है। कुछ फोटो लोगों द्वारा लेकर के वायरल की गई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सीतापुर चौकी क्षेत्र में कुशवाहा बस्ती के पास बंदर मृत अवस्था में पड़े मिले हैं। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद है। आशंका जताई जा रही है कि करंट के चलते बंदर मरे है। पुलिस सीसीटीवी आदि खंगाल कर मामले की जांच में जुटी हुई है। वन विभाग की टीम सभी मृत बंदरों के शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। बंदरों के मृत्यु के कारण जानने में जुटी हुई है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *