सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने रचाई शादी, राल्फ लॉरेन के टाइमलेस गाउन में दिखीं प्रिंसेस, सोशल मीडिया पर छाईं वेडिंग फोटोज

Last Updated:

Selena Gomez Wedding Photos: सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने 27 सितंबर 2025 को प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. सेलेना ने कस्टम राल्फ लॉरेन गाउन पहनकर ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल में सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक वेडिंग फोटोज वायरल हो गईं और फैंस ने प्यार लुटाया. यह शादी 2025 की सबसे स्टाइलिश और चर्चित सेलिब्रिटी वेडिंग्स में गिनी जा रही है.

सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको ने रचाई शादी, सोशल मीडिया पर छाईं वेडिंग फोटोजसेलेना गोमेज की शादी की फोटोज

Selena Gomez Shaadi Photos: सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन गए हैं और फैंस के लिए यह किसी ड्रीम मोमेंट से कम नहीं है. 27 सितंबर 2025 को इस पॉपुलर कपल ने एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की, जहां सब कुछ बेहद क्लासी और एलीगेंट था. सेलेना ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की रोमांटिक फोटोज शेयर कीं और कैप्शन में सिर्फ वेडिंग डेट लिखी “9.27.25” और दो व्हाइट हार्ट इमोजी लगाए. फोटोज में दोनों हाथ थामे, हंसते और एक-दूसरे को गले लगाते नजर आए. कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और ये वेडिंग मोमेंट इंटरनेट पर वायरल हो गया. इस शादी को लेकर फैंस महीनों से एक्साइटेड थे और आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया. लॉस एंजेलिस के एक खूबसूरत वेन्यू में हुई इस सेरेमनी में सिर्फ फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स को बुलाया गया था जिससे पूरा माहौल और भी पर्सनल और इमोशनल हो गया. सेलेब्रिटी दोस्तों ने भी इस मौके पर दिल खोलकर प्यार लुटाया और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर प्यारे मैसेज डाले. कई इंटरनेशनल मीडिया हाउसेज ने इसे “मोस्ट स्टाइलिश वेडिंग ऑफ द ईयर” बताया. शादी के हर मोमेंट से झलक रहा था कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए कितने परफेक्ट हैं.

ड्रीम वेडिंग ड्रेस
सेलेना के ब्राइडल लुक की बात करें तो उन्होंने कस्टम राल्फ लॉरेन गाउन पहना था जो पूरी तरह टाइमलेस और रॉयल वाइब देता था. गाउन का डिजाइन बेहद क्लासी था – स्लीवलेस, हैल्टर नेकलाइन और ओपन बैक के साथ. सॉफ्ट सैटिन फैब्रिक पर डेलिकेट फ्लोरल अप्लीक का काम और बॉडी फिटेड ड्रेपिंग ने सेलेना के लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया. लॉन्ग ट्रेल के साथ जब वो आइल पर चलीं तो पूरा लुक किसी प्रिंसेस की एंट्री जैसा लग रहा था.

ओल्ड हॉलीवुड स्टाइल
सेलेना ने अपने हेयर को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया था जो उनके फेस को खूबसूरती से फ्रेम कर रहे थे. मिनिमल डायमंड ईयररिंग्स और नो-हेवी मेकअप के साथ उनका पूरा लुक सिंपल लेकिन स्ट्राइकिंग था. ये बिल्कुल वैसा ही ग्लैम था जो ओल्ड हॉलीवुड मूवीज में देखा जाता है.

View this post on Instagram

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *