बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस कृति सेनन के स्टाइल और खूबसूरती के भी फैंस दीवाने हैं. मॉडलिंग और ड्रेसिंग सेंस के लोग दीवाने हैं. सोशल मीडिया पर भी उनका क्रेज बरकरार है. उनका हर लुक फैंस को खूब भाता है. वह वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक भी आउटफिट्स में कमाल लगती हैं. लेकिन जब-जब कृति साड़ी पहनकर सबके सामने आती हैं, तब-तब सभी की नजरें उन पर टिक जाती हैं. एक्ट्रेस का लेटेस्ट लुक इस बात का अच्छा उदाहरण है. हाल ही में UNFPA के एक इवेंट में, उन्होंने साड़ी को एक नए और अनोखे अंदाज में पहनकर सबका ध्यान खींचा. इवेंट में कृति सेनन ने 20,000 रुपये की आइवी गार्डेनिया कॉलर पल्लू साड़ी पहनी, जिसे ड्रॉप इयररिंग्स और मिनिमल मेकअप के साथ स्टाइल किया.