बीज या जड़ नहीं… इन 4 नए पौधों के उगाने के लिए करें डाल का इस्तेमाल, खुशबू और फूलों से भर जाएगा आपका गार्डन

Last Updated:

Gardening Tips: बारिश के मौसम में गार्डनिंग के शौकीन लोग पौधे लगाते हैं. पर्पल हार्ट, मनी प्लांट, मोगरा और रातरानी की डाल से नए पौधे उगाए जा सकते हैं. ये पौधे घर की सजावट और हवा को शुद्ध करते हैं.

बीज या जड़ नहीं... इन 4 नए पौधों के उगाने के लिए करें डाल का इस्तेमालबीज से नहीं… इन पौधों को डाल से उगा सकते हैं. (Image- AI)
Gardening Tips: बारिश का मौसम हरियाली और ताजगी से भरा होता है. इस मौसम में चारोओर हरियाली ही हरियाली नजर आती है. यह मौसम पेड़-पौधों के लिए सबसे मुफीद माना जाता है. इसलिए लोग तमाम तरह के पौधे घर के बगीचे में लगाते हैं. गार्डनिंग के शौकीन नए पौधों को लगाने के लिए बीज या फिर जड़ का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि नए पेड़-पौधे को बीज से नहीं बल्कि डाल की मदद से भी उगा सकते हैं. ये पौधे आपके गार्डन की खूबसूरती तो बढ़ाएंगे ही, साथ ही फूलों से भी भर देंगे. तो आइए हम आपको बताते हैं (Gardening Tips) कुछ पौधों के नाम जिनकी डाल लगाकर आप गार्डन में नया पौधा उगा सकते हैं.

घर के बगीचे में क्यों लगाएं पौधे

घर पौधे लगाने के कई लाभ भी हैं. ऐसा करने से हवा को शुद्ध रहती है, साथ ही तनाव भी दूर होता है. पेड़-पौधे मूड में सुधार कर घर की सजावट में अहम भूमिका निभाते हैं. यही नहीं, पौधे घर के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भी लाते हैं और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद करते हैं.

डाल से उगने वाले नए पौधे और लगाने का तरीका

मनी प्लांट: मनी प्लांट का पौधा लगभग हर घर में मौजूद रहता है. वहीं डाल की मदद से इस पौधे को आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए मनी प्लांट की डाल काट लें. अब इसे किसी गमले या बोतल में पानी भरकर रख दें. कुछ दिनों बाद आप देखेंगे कि मनी प्लांट की डाल में जड़ निकल आएगी और इससे एक नया पौधा तैयार हो जाएगा.

पर्पल हार्ट प्लांट: पर्पल हार्ट प्लांट को आप किसी भी जगह पर आसानी से उगा सकते हैं. पर्पल हार्ट प्लांट से नया पौधा उगाने के लिए इसकी एक डाल काट लें. अब इस डाल को गमले की मिट्टी या किसी बोतल में पानी भरकर उसमें लगा दें. कुछ दिनों में आपका नया पर्पल हार्ट प्लांट तैयार हो जाएगा. आप इसे घर के बाहर या अंदर कहीं भी रख सकते हैं.

मोगरा: मोगरे की खुशबू कई लोगों की फेवरेट होती है. मोगरे का फूल अक्सर शाम के समय खिलता है. जिससे आस-पास का पूरा वातावरण सुंगधित हो उठता है. ऐसे में आप मोगरे की डाल से कई पेड़ उगा सकते हैं. इसके लिए मोगरे की मजबूत डाल काटें और इसे मिट्टी में लगा दें. कुछ दिनों में मोगरे का नया पौधा तैयार हो जाएगा.

रातरानी: रात के समय खिलने वाली रातरानी का नाम भी खुशबूदार पौधों की फेहरिस्त में शुमार है. वहीं रातरानी का पौधा भी डाल की मदद से उगाया जा सकता है. इसके लिए रातरानी की पुरानी और मजबूत डाल काटकर मिट्टी में लगा दें. वहीं नियमित रूप से इसमें पानी देते रहें. कुछ दिनों में इस डाल से नई पत्तियां निकलनी शुरु हो जाएंगी.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

homelifestyle

बीज या जड़ नहीं… इन 4 नए पौधों के उगाने के लिए करें डाल का इस्तेमाल

.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *