Last Updated:
Bihar Valmiki Tiger Reserve Safari : बिहार का वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पश्चिम चंपारण जिले में है. यह नेपाल सीमा के काफी नजदीक है. यहां 2024–25 में 4 लाख 80 पर्यटक पहुंचे. इस टाइगर रिजर्व में 8 खास रेंज हैं. जहां सफारी से आप कम बजट में भी आनंद उठा सकते हैं.
बेहद कम खर्च में जंगल सफारी और कुदरत के खूबसूरत स्थलों का दीदार करने हर वर्ष दुनिया भर से लाखों पर्यटक बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं. नेपाल की सीमा पर बसा बिहार का यह पर्यटन स्थल अपनी खूबसूरती के लिए भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में भी प्रसिद्ध है.
बिहार पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023–24 में VTR में करीब 3 लाख 22 हज़ार पर्यटक पहुंचे थें, जो वर्ष 2024–25 में बढ़कर क़रीब 4 लाख 80 हो गए. इनमें देश के कई राज्यों सहित दुनिया के कई देशों के सैलानी शामिल थे.
इस लेख में हम आपको VTR के कुछ बेहद ही खास रेंज और दिल्ली-मुंबई सहित देश के कुछ अन्य राज्यों से यहां पहुंचने के सरल रूट की जानकारी दे रहे हैं. पश्चिम चम्पारण जिले के टूर ऑपरेटर्स बताते हैं कि राजधानी दिल्ली से VTR आने के लिए पर्यटकों को गोरखपुर होते हुए बिहार के वाल्मीकिनगर पहुंचना होगा.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसी प्रकार झारखंड से VTR आने वाले पर्यटकों को सीधे पटना तक आना होगा. पटना से बस की टिकट लेकर बुक किए गए रेंज के अनुसार वाल्मीकि नगर, रामनगर और नरकटियागंज तक पहुंचना होगा. यहां सबसे मजे की बात यह है कि पटना से VTR के लिए टूर एक्सपर्ट की सुविधा उपलब्ध है. ऐसे में आप VTR की साइट पर जाकर उनसे संपर्क कर सकते हैं.
कोलकाता से आने वाले पर्यटक ट्रेन के ज़रिए सीधे वाल्मीकिनगर पहुंच सकते हैं. पर्यटकों ने यदि गोवर्धना या मंगुराहा जैसे रेंजों को बुक किया है तो उन्हें वाल्मीकिनगर न उतर रामनगर या नरकटियागंज स्टेशन पर उतरना होगा.
मुंबई से VTR आने वाले पर्यटक ट्रेन या फ्लाइट से सीधे पटना या गोरखपुर स्टेशन आ सकते हैं. यहां से वे ट्रेन या बस पकड़ वाल्मीकि नगर, रामनगर या नरकटियागंज जैसे स्टेशन पर बुक किए गए रेंज के अनुसार उतर कर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मदद से रेंज तक पहुंच सकते हैं.
बता दें कि वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पश्चिम चम्पारण जिले के करीब 900 वर्ग किलोमीटर भू भाग पर फैला है. यह दो डिविजन और 8 रेंजों में विस्तृत है, जिनमें मदनपुर, वाल्मीकि नगर, हरनाटांड़, चिउटाहां, गनौली, गोवर्धना, मंगुराहा और रघिया जैसे रेंज आते हैं.नये सभी रेंज जिले के वाल्मीकिनगर सहित रामनगर गौनाहा और नरकटियागंज जैसे प्रखंड़ के अंतर्गत आते हैं.
.