Last Updated:
10th board exam pass tips: दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं चंद महीने बाद शुरू होने जा रही है. ऐसे में कई प्रश्न स्टूडेंट के मन में रहते हैं. इन्हीं सभी सवालों को लेकर जबलपुर के प्रांजल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी से भी चर्चा कर चुके हैं. दसवीं परीक्षा में अच्छे नंबर लाने हो या फिर परीक्षाओं के पहले किस तरीके से एग्जाम की तैयारी करना हो.
जबलपुर: दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं चंद महीने बाद शुरू होने जा रही है. ऐसे में कई प्रश्न स्टूडेंट के मन में रहते हैं. इन्हीं सभी सवालों को लेकर जबलपुर के प्रांजल परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम को लेकर पीएम मोदी से भी चर्चा कर चुके हैं. दसवीं परीक्षा में अच्छे नंबर लाने हो या फिर परीक्षाओं के पहले किस तरीके से एग्जाम की तैयारी करना हो.
इन सभी सवालों को लेकर जबलपुर के केंद्रीय विद्यालय के स्टूडेंट प्रियांशु साहू पीएम मोदी से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं. उन्होंने लोकल 18 से बताया परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने परीक्षा से लेकर स्टूडेंट के भविष्य के लिए मूलमंत्र दिए थे, जो काफी काम आ रहे हैं.
तैयारियों का करें खुद से आकलन
उन्होंने बताया परीक्षाओं को लेकर प्रधानमंत्री जी से बातचीत की थी. जहां पीएम मोदी ने परीक्षा की तैयारी को लेकर टिप्स देते हुए बताया था परीक्षाओं से बिल्कुल भी डरना नहीं है. परीक्षा जीवन का एक नया अध्याय है और एकमात्र चुनौती हैं. जिसका सामना स्टूडेंट को डटकर करना होता है. अपनी तैयारियों का स्वआकलन करना ही परीक्षा है. परीक्षा के दौरान संयम के साथ पढ़ाई पर ध्यान देना जरूरी होता है.
पढ़ाई के साथ रिवीजन भी है जरूरी
उन्होंने बताया स्टूडेंट्स को परीक्षा को लेकर समाज के द्वारा अच्छे नंबर लाने का दवाब बनाया जाता हैं, लेकिन पीएम मोदी की परीक्षा पर चर्चा का कार्यक्रम हमें यह सीख देता हैं कि परीक्षा हमारे जीवन का एक हिस्सा है न कि पूरा जीवन. इन सभी बातों से स्टूडेंट्स को काफी मोटिवेशन भी मिलता है. उन्होंने बताया परीक्षा को लेकर जिस भी सब्जेक्ट को जितना पढ़ा है उसका रिवीजन करना चाहिए और नया कुछ पढ़ने से पहले पुराने को अच्छे से रिवाइज करना चाहिए. हर सब्जेक्ट के लिए बकायदा समय देकर साथ ही बेहतर समय प्रबंधन कर परीक्षा में अच्छे अंक लाए जा सकते हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
.