दूसरी फेल पति दिमागदार पत्नी! मंगलसूत्र गिरवी रख 15,000 में शुरू करवाया काम, आज कमाई छप्परफाड़

Last Updated:

Husband Wife Success Story: वो कहावत सच ही है कि एक सक्सेसफुल आदमी के पीछे हमेशा एक औरत का हाथ होता है. इस बात को साबित कर दिखाया है बुरहानपुर के इस कपल ने. जहां अपने पति की स्थिति सुधारने के लिए पत्नी ने अपने मंगलसूत्र गिरवी रख महज 15,000 रुपए से काम शुरू करवाया. देखते ही देखते उनका बिजनेस अच्छा चलने लगा, आज उन्हें बड़े बड़े ऑर्डर मिलते हैं. जानिए बुरहानपुर के संजू महाजन की सक्सेस स्टोरी.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के प्रतापपुरा क्षेत्र में रहने वाले एक ऐसे शख्स की कहानी से रूबरू कराने के लिए जा रहे हैं कि उन्होंने केवल कक्षा दूसरी तक पढ़ाई की. उनके पास कोई काम नहीं था तो उन्होंने अपनी पत्नी का 15 साल पहले मंगलसूत्र 15000 रुपए में गिरवी रखकर चाय की दुकान की शुरुआत की थी. आज इनकी चाय और कॉफी लोगों को इतनी पसंद आती है कि लोग इनको अपने यहां पर होने वाले शुभ प्रसंग सार्वजनिक आयोजनों में ऑर्डर देकर कॉफ़ी और चाय बनवाते हैं. संजू महाजन का कहना है कि मेरे पास पहले कोई काम नहीं था जब मेरे दिमाग में एक प्लान आया कि चाय की दुकान खोलते हैं. पैसे की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी मेरी पत्नी सुरेखा महाजन ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर मुझे 15000 रुपए दिए. मैंने उस से चाय की दुकान की शुरुआत की थी आज में 8 से 10 लोगों को रोजगार दे रहा हूं. इस काम के लिए मेरा बेटा भी मुझे समय-समय पर मदद करते रहता है.

संजू महाजन ने दी जानकारी 
लोकल 18 की दिन में जब चाय कॉफी की दुकान का संचालन करने वाले संजू महाजन से बात की तो उन्होंने बताया कि मेरे पास कोई काम नहीं था मैं घर पर ही रहता था तो पत्नी ने अपना मंगलसूत्र गिरवी रखकर 15000 रुपए की राशि दी. जिससे मैं चाय की दुकान की 15 साल पहले शुरुआत की थी. शुरुआत में मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन जब मैं अपने चाय में क्वालिटी देना शुरू किया तो लोग मेरे यहां पर चाय पीने के लिए आने लगे पांडुमल चौराहा क्षेत्र में में चाय बेचता था. जिसके बाद मुझे चाय और कॉफी के शादी विवाह और सार्वजनिक आयोजनों में भी ऑर्डर मिलना शुरू हुआ है. आज भी लोग ऑर्डर कर मुझे चाय और काफी बनवाते हैं. लोगों को बड़ी पसंद आती है अभी मेरी अच्छी कमाई हो रही है.

आठ लोगों को दे रहा हूं रोजगार
संजू महाजन का कहना है कि मैं आठ लोगों को रोजगार देता हूं. जब भी मुझे शादी ब्याह में चाय कॉफी के आर्डर मिलते हैं. तो मैं इन लोगों को भी लेकर जाता हूं और चाय और काफी भला कर देता हूं. मेरी चाय और काफी लोग पीने के इतने दीवाने हैं. कि जिस भी जगह पर मेरा स्टॉल देखते हैं. वहां पर चाय कॉफी पीने के लिए आ जाते हैं और फिर भीड़ लग जाती है. क्योंकि मैं अच्छी चाय अच्छी कॉफ़ी और अच्छे दूध से ही बनाता हु इसलिए लोगों को यह पसंद आती है. मेरे इस काम में मेरी पत्नी सुरेखा महाजन और मेरा बेटा भी सहयोग करता है. आज हम पूरा परिवार हर साल 4 से 5 लाख रुपए की कमाई कर रहा है. संजू का कहना है कि मैं कक्षा दूसरी तक पढ़ा लिखा ज्यादा पढ़ा नहीं होने के कारण मुझे कहीं पर काम नहीं मिल पाता था लेकिन आज मैं सक्सेस हो गया हूं इस सक्सेस और सफलता के पीछे मेरी पत्नी का बड़ा सहयोग रहा है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homebusiness

होशियार पत्नी ने मंगलसूत्र गिरवी रख 15,000 में शुरू करवाया काम, आज कमाई…

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *