जल मिशन के चोरी 119 पाइपों की तलाश: सतना में सीसीटीवी में कैद हुए ट्रक और श्रमिक; जांच के लिए दो टीमें बनाई – Satna News

सतना में जल जीवन मिशन के तहत बिछाए जाने वाले 119 डक्टाइल आयरन पाइप चोरी हो गए हैं। यह पाइप सतना-नागौद सड़क किनारे रखे गए थे, जहां से 26 और 27 अगस्त की दरम्यानी रात को चोरी की घटना हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू

.

सीसीटीवी से मिले अहम सुराग

पुलिस को घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों से कई अहम सुराग मिले हैं। फुटेज में रात के समय 12 से 15 श्रमिक, दो ट्रक और कई चारपहिया वाहन मौके पर देखे गए हैं। इन गाड़ियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस को लोकेशन के आधार पर मझगवां और फिर उत्तर प्रदेश के एक कस्बे तक सुराग मिले हैं, जहां संभावित रूप से चोरी का माल ले जाया गया हो सकता है।

पेटी ठेकेदार को सौंपे गए थे पाइप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के तीन विकासखंडों में जल जीवन मिशन के अंतर्गत बाणसागर बांध से गांवों तक पेयजल पहुंचाने के लिए 1,800 करोड़ रुपए की लागत से प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इस काम का ठेका केईसी इंटरनेशनल को मिला है, जिसने आगे इसका एक हिस्सा एएंडएन इंफ्रा को सौंपा था।

एएंडएन इंफ्रा को 25 अगस्त को झालि बैरहना यार्ड से पाइप बिछाने का काम सौंपा गया था। 27 अगस्त की सुबह, जब मजदूर काम शुरू करने पहुंचे तो मौके से सभी पाइप गायब थे।

एफआईआर दर्ज, तलाश तेज

चोरी की सूचना मिलने पर एएंडएन इंफ्रा के मैनेजर मोहित शुक्ला ने सिविल लाइन थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया। इसके आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान और बरामदगी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *