सतना के बाणसागर में दो नाबालिगों की पुरवा नहर में बहने की आशंका, 24 घंटे से तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 08:40:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 08:48:42 PM (IST)

HighLights

  1. नहर किनारे मिली साइकिल, कपड़े और चप्पल।
  2. एसडीआरएफ व पुलिस चला रही सर्च ऑपरेशन।
  3. दोनों कक्षा सातवीं के छात्र थे और पक्‍के दोस्‍त थे।

सतना। जिले के रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरमारी गांव में बाणसागर की पुरवा नहर में दो नाबालिग बच्चों के बह जाने की आशंका से हडक़ंप मच गया। घटना के बाद से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पिछले 24 घंटे से नहर में बच्चों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है।

जानकारी के अनुसार चोरमारी निवासी 13 वर्षीय आर्यन मिश्रा पिता संजीव मिश्रा और 13 वर्षीय आयुष विश्वकर्मा पिता सूर्यबली विश्वकर्मा रविवार दोपहर करीब 2 बजे घर से निकले थे। दोनों कक्षा सातवीं के छात्र थे और आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं।

बताया गया है कि देर शाम तक जब दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान नहर के पास दोनों बच्चों की साइकिल, कपड़े और चप्पल पड़ी मिलीं। इससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों नहर के पास नहाने या खेलने गए होंगे और तेज बहाव में बह गए।

घटना की सूचना मिलते ही रामपुर बाघेलान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया, जो नहर के बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।

घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए हैं और पुलिस व बचाव दल के साथ बच्चों की तलाश में सहयोग कर रहे हैं। वहीं दोनों बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तेज बहाव के कारण सर्च ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं, फिर भी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम बच्चों की तलाश के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। गांव में इस घटना के बाद से शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *