रिपोर्ट- पवन पटेल, जबलपुर. मध्य प्रदेश के जबलपुर की कलेक्ट्रेट में उस समय हंगामा मच गया, जब एक वकील और पक्षकार के बीच मारपीट हो गई. वकील पर आरोप है कि उसने पेशी पर आए पक्षकार और उसकी मां के साथ मारपीट की. पक्षकार का नाम राहुल है. कटंगी निवासी राहुल जिलाबदर के केस में पेशी पर एसडीएम कोर्ट गया था. पैसों को लेकर राहुल और वकील के बीच कहासुनी हो गई. राहुल ने पैसे न होने की बात कही, जिस पर वकील भड़क गया और उसने राहुल की मां को धक्का देकर थप्पड़ मार दिया. जब बेटे ने विरोध किया, तो वकील ने उसके साथ भी मारपीट कर दी.
.