पाली में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़: एसडीएम ने बोलेरो से 26 पेटी शराब जब्त की, वाहन भी किया सीज – Umaria News

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में अवैध शराब तस्करी का मामला सामने आया है। एसडीएम अंबिकेश सिंह को गुरुवार को सूचना मिली कि पाली से मलियागुडा की तरफ अवैध शराब ले जाई जा रही है।

.

एसडीएम ने एक संदिग्ध सफेद बोलेरो (नंबर CG 04 A 8444) को सड़क पर रुकवाया। प्रारंभिक जांच में संदेह होने पर उन्होंने पाली पुलिस को मौके पर बुलाया। वाहन की विस्तृत जांच में 26 पेटी अवैध शराब बरामद हुई।

एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब की सभी पेटियों के साथ वाहन को भी जब्त कर लिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र के शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *