बैतूल में गणेश विसर्जन में डूबे व्यक्ति का शव मिला: एसडीईआरएफ ने दूसरे दिन किया रेस्क्यू; प्रतिमा विसर्जन के दौरान गहरे पानी में डूबा था – Betul News

बैतूल में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को डूबे जरढ़ निवासी लक्ष्मण सरिया (45) का शव रविवार को बरामद कर लिया गया। एसडीईआरएफ की टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद तालाब से शव को बाहर निकाला।

.

शनिवार को लक्ष्मण गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए तालाब में गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान वह पानी में उतरे और फिर बाहर नहीं आए। तालाब के किनारे उनकी चप्पल मिली थी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।।

रात में रोका रेस्क्यू, सुबह मिला शव

चौकी प्रभारी दिनेश कुमरे ने बताया कि शनिवार शाम को ग्रामीणों और गोताखोरों ने तलाश की। अंधेरा होने के कारण अभियान रोकना पड़ा। रविवार सुबह एसडीईआरएफ टीम ने जाल डालकर शव को बाहर निकाला।

रविवार को गांव में लक्ष्मण की मौत से शोक छाया हुआ है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को विसर्जन के दौरान दो लोग डूबे थे। एक का शव उसी दिन मिल गया था, जबकि लक्ष्मण का शव रविवार को बरामद हुआ

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *