‘अल्लाहु अकबर’ चीखते हुए 10 लोगों के सीने पर चढ़ा दी गाड़ी, फिर भीड़ में सुसाइड बॉम्बर ने की खौफनाक करतूत

Last Updated:

एक टूरिस्ट लोकेशन पर अचानक एक सिरफिरा कार चालक घुस आया, उसने ‘अल्लाहु अकबर’ चीखते हुए 10 मासूमों के ऊपर कार चढ़ा दी और इसके बाद एक और खौफनाक करतूत को अंजाम देने लगा.

फ्रांस में पर्यटकों पर अटैक (फाइल फोटो)

ओलरॉन: कार चला रहा एक सिरफिरा भीड़ में ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए घुस गया. सामने जो आया उसने उसे सीने पर गाड़ी के पहिये छाप दिए, जो बचकर भागने लगे इस ‘हैवान’ ने उसका पीछा भी किया. मासूमों की भीड़ को बेहरमी से कुचलने के बाद भी इस शख्स का जी नहीं भरा तो गैस सिलेंडर फूंकने लगा. इस सुसाइड बॉम्बर की ये खौफनाक करतूत फ्रांस के फ्रांस के पश्चिमी तट के पास ओलेरोन द्वीप पर देखी गई. जहां पर परिवार के साथ छुट्टियां मनाने आए नागरिकों पर अटैक किया गया.

10 को रौंदने के बाद फोड़ने वाला था गैस सिलेंडर

बुधवार सुबह करीब 8.45 बजे, 35 वर्षीय हमलावर ने फ्रांस के पश्चिमी तट से दूर ओलेरॉन (Oléron) द्वीप पर घुस आया. इस शख्स ने ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्लाते हुए रास्ते में कई लोगों को कुचल दिया. अधिकारियों ने बताया कि 10 लोगों पर गाड़ी चढ़ाने के बाद ये शख्स अपनी कार में आग लगाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें गैस सिलेंडर रखे थे. अगर वो इस करतूत में कामयाब होता तो यहां पर सुसाइड बॉम्बिंग की घटना हो सकती थी. हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने उसे टेजर बंदूक से धराशाई कर दिया और गिरफ्तार कर लिया.

जिन 10 लोगों को इस शख्स ने कुचला है, उनमें से चार जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे हैं. इस अटैकर की गिरफ्तारी के बाद फ्रांसीसी आतंकवाद पुलिस और राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, जो फिलहाल ब्राजील जा रहे हैं, स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

क्या बोल रहे हैं अधिकारी

यह भयानक हमला डोलस-डी’ओलेरॉन (Dolus-d’Oléron) और सेंट-पियरे-डी’ओलेरॉन (Saint-Pierre-d’Oléron) गांवों के बीच हुआ है. इस लोकेशन पर फ्रांस और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक आते हैं. मीड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक डोलस-डी’ओलेरॉन के मेयर, थिबौल्ट ब्रेचकोफ (Thibault Brechkoff) ने बीएफएमटीवी (BFMTV) को बताया कि गिरफ्तारी के दौरान हमलावर ‘अल्लाहु अकबर’ चिल्ला रहा था.

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं हमलावर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से तो पीड़ित नहीं था. फ्रांसीसी मीडिया ने संकेत दिया है कि इस केस की जांच में आतंकवाद-विरोधी अभियोजक भी नजर रखे हुए है. बताया जा रहा है कि ये शख्स फ्रांस का ही नागरिक है और इसका परिवार आस-पास के ही इलाकों में बने मोबाइल घरों में रहता है.

homeworld

‘अल्लाहु अकबर’ चीखते हुए 10 लोगों पर चढ़ा दी गाड़ी, सिरफिर की खौफनाक करतूत

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *