उमरिया जिले के बांधवगढ़ एसडीएम अंबिकेश सिंह की गाड़ी को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। यह घटना नौरोजाबाद बाइपास पर हुई। हादसे में एसडीएम अंबिकेश सिंह और उनके ड्राइवर अनिल घायल हो गए हैं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों क
.
जानकारी के अनुसार, एसडीएम अंबिकेश सिंह पाली जा रहे थे, तभी पाली की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।
बताया गया कि एसडीएम को कमर में चोट लगी है। जिला अस्पताल में उनका सीटी स्कैन किया गया है। वहीं ड्राइवर को दोनों हाथ में चोट लगी है।
SDM को जिला अस्पताल लाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही अपर कलेक्टर अभय सिंह और अन्य जिला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


