Last Updated:
Gwalior Scindia Property Dispute: ग्वालियर के सिंधिया राजघराने में 40,000 करोड़ की संपत्ति को लेकर चल रहा 15 साल पुराना विवाद अब सुलझने की उम्मीद है. हाई कोर्ट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआओं को आपसी सहमति से मामला निपटाने के लिए 90 दिन का समय दिया है.
क्या है पूरा विवाद?
यह विवाद साल 2010 में शुरू हुआ था, जब वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और उषा राजे ने अपने भतीजे ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कोर्ट में मामला दायर किया. उनकी दलील थी कि उनके पिता की संपत्ति में बेटियों का भी बराबर का हक है. दूसरी ओर, ज्योतिरादित्य ने भी इस संपत्ति पर अपना अधिकार जताया. शुरुआत में यह मामला जिला अदालत में चला, लेकिन 2017 में यह ग्वालियर हाई कोर्ट पहुंचा, जहां इसे सिविल रिवीजन के रूप में देखा जा रहा था.
सिंधिया परिवार की संपत्ति बहुत विशाल है. इसमें ग्वालियर का जय विलास पैलेस सबसे अहम है, जिसकी कीमत करीब 10,000 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, शिवपुरी में माधव विलास पैलेस, उज्जैन में कालियादेह पैलेस, दिल्ली में ग्वालियर हाउस, पुणे में पद्म विलास पैलेस और वाराणसी में सिंधिया घाट जैसी कई कीमती संपत्तियां हैं. यह विवाद न केवल कानूनी है, बल्कि देश के सबसे बड़े शाही परिवारों में से एक की संपत्ति से जुड़ा होने के कारण लोगों का ध्यान भी खींच रहा है.अब सभी की नजर इस बात पर है कि क्या ज्योतिरादित्य और उनकी बुआएं 90 दिनों में समझौता कर पाएंगे. अगर ऐसा हुआ, तो यह दशकों पुराना विवाद हमेशा के लिए खत्म हो सकता है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें
.