उज्जैन में आज स्कूलों की छुट्‌टी: 6 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ियां बंद, केवल छात्रों की छुट्टी रहेगी – Ujjain News

उज्जैन में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने 6 सितंबर शनिवार को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्‌टी की घोषणा कर दी है।

.

यह छुट्‌टी नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में रहेगी। इसके साथ ही प्ले स्कूल और आंगनबाड़ियां भी बंद रहेंगी। स्कूल शिक्षा विभाग के एडीपीसी गिरीश तिवारी ने यह जानकारी दी है।

महत्वपूर्ण बात यह है कि यह छुट्टी केवल स्टूडेंट के लिए घोषित की गई है।

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *