जिम-जुंबा को कहें बाय-बाय! घर पर करें ये 5 आसान योगासन, गठिया और डिप्रेशन भागेंगे दूर

Last Updated:

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जिम या जुंबा पर घंटों पसीना बहाने की बजाय घर पर आसान योगासन करके भी फिट और खुश रहा जा सकता है. ये 5 साधारण योग न सिर्फ गठिया के दर्द को कम करेंगे बल्कि डिप्रेशन को भी जड़ से मिटाने …और पढ़ें

गाजियाबाद : आज की भागदौड़ और तनाव से भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है. लगातार काम का दबाव, असंतुलित दिनचर्या और डिजिटल स्क्रीन पर घंटों बिताने से मानसिक तनाव और शारीरिक समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. ऐसे में योग एक संपूर्ण समाधान के रूप में सामने आता है, जो शरीर, मन और आत्मा तीनों को संतुलित करता है. योगाभ्यास से न केवल मांसपेशियां मजबूत और शरीर लचीला होता है, बल्कि यह सांसों को नियंत्रित कर मानसिक शांति और एकाग्रता भी बढ़ाता है. रिसर्च भी साबित करती है कि योग तनाव कम करने, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने, नींद में सुधार और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बेहद प्रभावी है.

आरोग्य मंत्र की ऑनर यामिनी शर्मा कहती हैं कि योग हमारे जीवन में उतना ही जरूरी है जितना खाना. अगर दिन की शुरुआत योग से की जाए तो मन और सेहत दोनों अच्छे रहते हैं. योग करने के लिए आपको पार्क योगा क्लास या जिम जाने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान आसन आप घर पर ही कर सकते हैं जिससे स्वास्थ्य और मन दोनों अच्छे रहेंगे. आजकल तरह-तरह की बीमारियां बढ़ रही हैं. यहां तक कि डॉक्टर भी लोगों को योग करने की सलाह देते हैं. योग से शरीर हल्का और लचीला होता है, गठिया, कमर दर्द और कई पुरानी बीमारियों में राहत मिलती है.

घर पर करें ये योग
महिलाओं के लिए यह और भी आसान है खासकर जो घर से बाहर नहीं जा पातीं. जैसे पश्चिमोत्तानासन कमर के लिए बेहद फायदेमंद है जिसे घर पर आसानी से किया जा सकता है. ताड़ासन में पंजों और एड़ी पर चलकर वॉक करने से घुटनों के दर्द में राहत मिलती है और बच्चों की हाइट बढ़ने में मदद होती है. यह महिलाओं में बैक पेन की समस्या भी कम करता है. त्रिकोणासन भी पीठ दर्द के लिए बेहद असरदार है जिसे कहीं भी खड़े होकर किया जा सकता है. नौकासन उल्टा लेटकर किया जाता है और यह भी घर पर आसानी से किया जा सकता है. भुजंगासन कई बीमारियों का रामबाण इलाज माना जाता है, खासकर महिलाओं के लिए यह रोज करना चाहिए. पर्वतासन और वीरभद्रासन भी ऐसे आसन हैं जिन्हें घर पर सहजता से किया जा सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
यामिनी शर्मा का कहना है कि योग का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है. सुबह खाली पेट योग करना सबसे लाभकारी है. उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीएं, खाना न खाएं और कम से कम एक घंटा योग के लिए निकालें. योग करने के बाद आधा घंटा आराम करें और फिर नाश्ता करें.

एंजायटी और डिप्रेशन में भी कारगर
यामिनी शर्मा का कहना है कि कोई भी जिम, एरोबिक या जुंबा उतना असर नहीं कर सकता, जितना योग करता है. आजकल एंजायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक बीमारियां भी तेजी से बढ़ रही हैं लेकिन योग से इन पर भी काबू पाया जा सकता है. योग न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है. इसलिए जरूरी है कि हर कोई अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करे और खुद के लिए हर दिन कम से कम एक घंटा जरूर निकाले.

homelifestyle

जिम-जुंबा को कहें बाय-बाय! घर पर करें ये 5 आसान योगासन, गठिया और डिप्रेशन..

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *