महंगी क्रीम को कहें अलविदा! यह देसी जड़ी-बूटी है आपकी स्किन की रक्षा-कवच, जानें उपयोग का सही तरीका

Last Updated:

Satyanashi Health Benefits: स्किन से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों के लिए महंगे उत्पादों की जगह देसी जड़ी-बूटी सत्यानाशी कारगर साबित हो सकती है. यह पौधा आसानी से उपलब्ध है और इसके रस को बाहरी तौर पर इस्तेमाल करने से त्वचा की कई बीमारियों में राहत मिलती है. हालांकि, इसका सेवन जहरीला हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के बिना इसका प्रयोग न करें.

news 18

आपने कई बार रास्ते में चलते हुए एक कांटेदार पौधा देखा होगा, जिसकी पत्तियां नुकीली होती है और उस पर पीले रंग के छोटे-छोटे फूल खिलते हैं. लोग इसे अक्सर बिना ध्यान दिए पास से गुजर जाते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये पौधा आपकी स्किन से जुड़ी कई परेशानियों का इलाज कर सकता है.

news 18

इस पौधे का नाम है सत्यानाशी, और अंग्रेजी में इसे Mexican Prickly Poppy कहते हैं. दिखने में भले ही ये जंगली और बेकार लगे, लेकिन इसके फायदे चौंकाने वाले हैं. आयुर्वेद में इसे बहुत असरदार माना गया है, खासकर खुजली, दाद, फोड़े-फुंसी, एक्जिमा और सोरायसिस जैसी स्किन प्रॉब्लम के इलाज में कारगर है.

news 18

गांवों में लोग इस पौधे के सफेद दूध जैसे रस को सीधे त्वचा पर लगाते हैं. यह रस एंटीसेप्टिक और एंटीफंगल होता है, जिससे संक्रमण जल्दी ठीक हो जाता है और घाव भी जल्दी भरता है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि ये आसानी से मिल जाता है और बिल्कुल मुफ्त का इलाज है.

news 18

हालांकि, ध्यान रखने वाली बात ये है कि सत्यानाशी थोड़ा जहरीला होता है. इसलिए इसे बिना जानकारी या डॉक्टर की सलाह के सेवन नहीं करना चाहिए. बाहरी इस्तेमाल करते समय भी थोड़ी-सी मात्रा में ही लगाएं और पहले पैच टेस्ट कर लें.

news 18

आजकल जब स्किन की छोटी-छोटी प्रॉब्लम के लिए हम महंगे क्रीम और दवाएं खरीदते हैं, ऐसे में ये देसी पौधा एक सस्ता और नेचुरल उपाय बनकर सामने आता है. जरूरत है बस इसे पहचानने और सही तरीके से इस्तेमाल करने की.

news 18

तो अगली बार जब आप किसी सड़क के किनारे या खाली ज़मीन पर ये कांटेदार पौधा देखें, तो इसे नजरअंदाज न करें.  हो सकता है आपके घर में ये एक छोटी सी “स्किन क्लीनिक” की तरह काम आ जाए.

homelifestyle

महंगी क्रीम भूल जाइए, इस देसी जड़ी-बूटी में छिपा है आपकी स्किन की रक्षा का राज

Source link

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *