सर्दियों के ‘आलस’ को कहें अलविदा… फिट रहने के लिए जानें डॉ. शिवानी खास हेल्थ टिप्स

गाजियाबाद: सर्दियों की ठंडी सुबह और आलस भरी शामें अक्सर लोगों को एक्सरसाइज से दूर कर देती हैं, लेकिन यही मौसम सेहत के लिए सबसे बड़ा इम्तिहान भी होता है. शरीर की रफ्तार धीमी पड़ते ही वजन बढ़ना, सुस्ती, जोड़ों में दर्द और बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ने लगता है. ऐसे में रोजाना व्यायाम सिर्फ फिटनेस ही नहीं, बल्कि शरीर की अनिवार्य जरूरत बन जाता है.

जिम जाने की नियमितता है जरूरी
विशेषज्ञों के अनुसार, घर पर कभी-कभार की जाने वाली एक्सरसाइज से ज्यादा प्रभावी जिम जाना होता है. वहां मिलने वाला सही माहौल, उचित मार्गदर्शन (Guidance) और निरंतर मोटिवेशन आपको फिट रखने में मदद करता है. यही नियमितता सर्दियों में शरीर को सक्रिय, मजबूत और बीमारियों से दूर रखती है.

मेटाबॉलिज्म और विंटर ब्लूज का खतरा
गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित ‘फिट सी रिपब्लिक जिम एंड डाइट क्लीनिक’ की फाउंडर डॉ. शिवानी असवाल बताती हैं कि सर्दियों में शरीर प्राकृतिक रूप से धीमा (Slow) हो जाता है. व्यायाम की कमी से मेटाबॉलिज्म कमजोर होता है और बिना मेहनत किए ही अधिक भूख लगने लगती है. खासकर मीठा और कार्बोहाइड्रेट खाने की इच्छा बढ़ती है, जिससे वजन तेजी से बढ़ता है. इसके अलावा, कई लोगों में उदासी और चिड़चिड़ापन जैसे लक्षण दिखते हैं, जिसे ‘विंटर ब्लूज’ कहा जाता है.

वर्कआउट की सही शुरुआत
डॉ. शिवानी के अनुसार, रोजाना कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज अनिवार्य है. महिलाओं के लिए योग, ब्रिस्क वॉक और स्ट्रेचिंग बेहद फायदेमंद है. वहीं, पुरुषों के लिए कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training) जरूरी है. जो लोग शुरुआत कर रहे हैं, उनके लिए ट्रेडमिल पर वॉक, क्रॉस ट्रेनर और स्ट्रेचिंग सबसे बेहतर विकल्प हैं. इससे शरीर में गर्माहट बनी रहती है.

डाइट और सप्लीमेंट पर विशेष सलाह
डॉक्टर शिवानी चेतावनी देती हैं कि जल्दी बॉडी बनाने के चक्कर में स्टेरॉयड या गलत सप्लीमेंट का सहारा लेना खतरनाक हो सकता है. यदि आप हैवी वर्कआउट कर रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी डाइट से प्रोटीन की कमी को पूरा करें.

डाइट चार्ट में शामिल करें ये हेल्दी चीजें
नाश्ता/भोजन: स्प्राउट्स, बेसन का चीला, दाल का चीला, उबला चना, चना सत्तू, उबले अंडे और हरी सब्जियां.
सावधानी: पर्याप्त पानी पिएं और बाहर के सप्लीमेंट प्रोडक्ट तभी लें जब वाकई जरूरत हो और उनका चुनाव सही हो.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *