Last Updated:
Homemade Coconut Scrub: एक्सपर्ट विपिन पाल ने बताया कि घर में फेंके जाने वाले सुखे नारियल के छिलकों से आसानी से स्क्रब ब्रश तैयार किया जा सकता है. यह ब्रश न केवल स्नान के लिए बल्कि बर्तन साफ करने में भी काम आता है, जिससे पैसे और समय की बचत होती है.
Homemade Coconut Scrub: अपने घर में कुछ चीज ऐसी वस्तुएं होती है कि जिससे आप वेस्ट से बेस्ट वस्तुएं तैयार कर सकते हैं और यह अपने जीवन की दिनचर्या में उपयोग में काम में आने वाली वस्तुएं बन जाती है. जैसे आज हम आप को एक ऐसी वास्तु के बारे में बताने के लिए जा रहे हैं कि जो आप आपके घर पर बहुत कम राशि में तैयार कर सकते हैं और इससे आपके कई काम आसान हो जाएंगे और आपके पैसों की भी बचत होगी.
एक्सपर्ट ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट विपिन पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप भी आपके घर पर सुखा हुआ नारियल लाते हैं और उससे निकलने वाले छिलके फेंक देते हैं तो आप उससे आपके घर पर स्क्रब ब्रश तैयार कर सकते हैं. आप उसके छिलके निकाल कर उसको चौकीनी आकार देकर धागे से सिल लीजिए और उसमें आप एक कपड़ा ऊपर से लगा दीजिए जिससे आपका बहुत ही खूबसूरत स्क्रब ब्रश तैयार हो जाएगा. जिससे आप रोज स्नान कर समय हाथ पैर रगड़ सकते हैं तो वही आप इससे बर्तन भी साफ कर सकते हैं और यह आपके घर में मौजूद वस्तुओं से ही बन जाएगा कोई आपको बाहर से समान नहीं लाना पड़ेगा क्योंकि आपको बर्तन साफ करने के लिए करीब साल भर में 500 से ₹700 के बरस लाना पढ़ते होंगे जिससे आपकी यह बचत होगी.
दो-तीन महीने तक नहीं होता खराब
एक्सपर्ट यह भी बताते हैं कि यदि आपने यह ब्रश तैयार कर लिया तो यह ब्रश करीब 2 से 3 महीने तक खराब नहीं होता है. इससे आप रोजाना सुबह-शाम बर्तन भी साफ कर सकते हैं और अपने हाथ पैर भी रगड़ सकते हैं इसको बनाने की विधि भी बहुत आसान है. ₹5 के समान में यह ब्रश बनकर तैयार हो जाएगा बाजार में यह ब्रश एक 100 से ₹200 का मिलता है लेकिन आप उसको घर पर तैयार कर सकते हैं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
.