Last Updated:
Homemade Tea For Menstrual Cramps Relief: यह ड्रिंक न केवल आपके गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देगी, बल्कि गुड़ और अदरक की गर्माहट आपके शरीर में रक्त प्रवाह को भी बेहतर करेगी. महीने के उन कठिन दिनों में यह नुस्खा आपका सबसे अच्छा दोस्त साबित होगा.
यह पीरियड के दर्द को नेचुरल तरीके से ठीक करने का सबसे आसान तरीका है.
Natural remedy for period cramps : महीने के वो दिन अक्सर दर्द, चिड़चिड़ेपन और थकान से भरे होते हैं. अक्सर हम दर्द से राहत पाने के लिए दवाइयों का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर ही आप एक मैजिकल टी बना सकते हैं जिसे पीते ही आपको आराम मिल सकता है. अदरक, अखरोट और गुड़ का यह खास मिश्रण न केवल मांसपेशियों के खिंचाव को कम करता है, बल्कि आपके मूड स्विंग की परेशानी को भी ठीक करने का काम कर सकता है. हाल ही सोशल मीडिया पर न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने यह रेसिपी शेयर की और बताया कि यह पीरियड के दर्द को नेचुरल तरीके से ठीक करने का सबसे आसान तरीका है.
View this post on Instagram