Last Updated:
भोपाल. यदि आप भी सबसे सस्ती साड़ियों की तलाश में है और भोपाल के अलग-अलग मार्केट में खोज कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे के किफायती दाम में हर तरह की साड़ियां कहां मिलेगी. इसमें न्यू मार्केट से लेकर जुमेराती और बैरागढ़ का मार्केट भी शामिल है.

भोपाल के न्यू मार्केट से लेकर मार्केट तक सस्ती से सस्ती साड़ियां मिल जाती हैं. इसमें बैरागढ़ का मार्केट सबसे सस्ता माना जाता है, जहां शादी-ब्याह से लेकर हर तरह के 30 त्योहार पर महिलाएं जमकर खरीदारी करती हैं.

यदि दाम की बात कर, तो सिंथेटिक साड़ियों का रेट ₹200 से लेकर ₹1000 तक पहुंच जाता है. वहीं गोटा चेक साड़ियों का दाम ₹500 से लेकर ₹2000 तक होता है. इसके अलावा शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियां ₹600 से लेकर 5000 तक पहुंच जाती है.

इसके अलावा कॉटन की साड़ियां भी ₹500 से लेकर ₹8000 तक मिल जाती हैं. हालांकि कुछ प्रीमियम कलेक्शन की बात करें तो सिल्क, बनारसी, महेश्वरी, कांजीवरम और चंदेरी के रेट लाखों तक पहुंच जाते हैं.

यदि आप भोपाल के बैरागढ़ मार्केट में खरीदारी के लिए जाना चाहते हैं, तो यह भोपाल रेलवे स्टेशन से लगभग 8 किमी दूर है. यहां आप बस, ऑटो या अपने निजी वाहन से जा सकते हैं.

बैरागढ़ के अलावा न्यू मार्केट और चौक बाजार में भी कम दाम में साड़ी मिल जाएगी. न्यू मार्केट में छोटी दुकानों से लेकर बड़ी दुकानों तक में त्योहार के अनुसार ऑफर चलते रहते हैं.

इसमें आपको करीब 50% तक की छूट के साथ साड़ियां मिल जाएगी. साथ ही न्यू मार्केट में मौजूद कुछ ब्रांडेड शोरूम में भी त्योहार के मौकों पर भारी छूट के साथ से सेल में साड़ियां मिल जाती है.

न्यू मार्केट में जन्माष्टमी से लेकर गणेश चतुर्थी, नवरात्रि, करवा चौथ और दिवाली में भी स्पेशल ऑफर के साथ सस्ते दाम में साड़ियां मिल जाती हैं. यहां शहर के अलग-अलग कोने से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचते हैं.

यदि आप भी न्यू मार्केट में खरीदारी के लिए जाना चाहते हैं, तो भोपाल रेलवे स्टेशन से आपके करीब 5 किलोमीटर का सफर तय कर यहां बस, ऑटो या स्वयं के निजी वाहन से पहुंच सकते हैं.
.