चित्रकूट। बरौंधा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर (पडऱी) के कोरियान मोहल्ला में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मंदिर के पास देवी की पूजा कर रही महिलाओं और बच्चों के समीप अचानक आकाशीय बिजली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिनमें अधिकांश महिलाएँ शामिल हैं। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मझगवां अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि अधिकांश घायलों की स्थिति सामान्य है, लेकिन एक महिला को गहन चिकित्सा में रखा गया है।
घटना से गाँव में दहशत
घटना के बाद पूरे गाँव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएँ मंदिर परिसर में अष्टमी पूजा कर रही थीं, तभी तेज गर्जन और चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी और हादसा हो गया।
घायलों की यह है सूची
नीली प्रजापति पिता रामहित यादव, उम्र 14 वर्ष (महिला)
राजकुमार पिता रामूलाल, उम्र 40 वर्ष (पुरुष)
रिया गौतम पिता रामेश, उम्र 16 वर्ष (महिला)
ममता यादव पिता रामसमुझ, उम्र 22 वर्ष (महिला)
अर्चना पिता सुरेन्द्र, उम्र 18 वर्ष (महिला)
आंचल पिता यदुवंशी, उम्र 16 वर्ष (महिला)
रूकमणी यादव पिता बृजमोहन, उम्र 21 वर्ष (महिला)
अनिल पिता सुरेन्द्र चन्द्र, उम्र 12 वर्ष (पुरुष)
.