Last Updated:
सारा अर्जुन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के प्रमोशन के दौरान रितु कुमार का खूबसूरत और महंगा सतनाम अनारकली सूट पहनकर फेस्टिव और शादी वाले लुक के लिए शानदार फैशन आइडिया दिया.
सारा अर्जुन इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर-द रिवेंज के प्रमोशन के दौरान अपने शानदार एथनिक लुक को लेकर खूब चर्चा में हैं. इस खास मौके पर उन्होंने जो आउटफिट चुना, वह ट्रेडिशनल और मॉडर्न स्टाइल का बेहतरीन मेल नजर आया. उनका यह लुक न सिर्फ क्लासी था, बल्कि फेस्टिव और वेडिंग सीजन के लिए भी एक परफेक्ट इंस्पिरेशन बनकर सामने आया है.
सारा ने इस दौरान रितु कुमार का बरगंडी और ब्लैक सतनाम अनारकली सूट पहना, जिसकी कीमत लगभग 98,000 रुपये बताई जा रही है. यह अनारकली सूट अपने रिच कलर कॉम्बिनेशन और बारीक कढ़ाई के कारण बेहद आकर्षक लग रहा था. डार्क बरगंडी और ब्लैक शेड्स का कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रहा था. सूट पर की गई गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और ट्रेडिशनल मोटिफ्स इसे और भी खास बना रहे थे. इसकी फ्लोइंग सिल्हूट और फुल-लेंथ डिजाइन सारा के लुक को ग्रेसफुल और एलिगेंट बना रही थी, जो किसी भी खास मौके के लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है.
इस आउटफिट के साथ सारा ने ज्वेलरी को भी बहुत सोच-समझकर चुना. उन्होंने टेंजरिन बायो ज्वेलरी के मयूर ईयररिंग्स 3,599 रुपये पहने, जो उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे. इन ईयररिंग्स का डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी था, जिसमें पर्ल्स और ग्रीन स्टोन का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था. यह ज्वेलरी उनके आउटफिट के कलर पैलेट के साथ पूरी तरह मैच कर रही थी. इसके अलावा, वसुंधरा ज्वेलरी की हेमा रिंग 2,750 रुपये ने उनके लुक को एक सटल लेकिन स्टाइलिश फिनिश दिया.
मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो सारा ने इसे काफी सॉफ्ट और एलिगेंट रखा. ग्लोइंग बेस, न्यूड टोन मेकअप और हल्की स्मोकी आईज के साथ उनका लुक बेहद नेचुरल और फ्रेश नजर आ रहा था. वहीं, सॉफ्ट वेव्स में खुले बाल उनके पूरे लुक को और भी आकर्षक बना रहे थे. उनके कानों में लगे लंबे ईयररिंग्स बालों के साथ खूबसूरती से फ्लो करते दिखे, जो उनके स्टाइल को और खास बना रहे थे.
इस पूरे लुक को निधि अग्रवाल स्टाइलिंग और जया वाधवानी ने स्टाइल किया, जिन्होंने हर छोटी डिटेल का खास ध्यान रखा. स्टाइलिंग में ट्रेडिशनल एलिमेंट्स को मॉडर्न टच के साथ बैलेंस किया गया, जिससे सारा का लुक ना तो ओवरड्रेस्ड लगा और ना ही सिंपल. वहीं, फोटोग्राफी शॉट बाय करण द्वारा की गई, जिसमें उनके इस खूबसूरत लुक को बेहद शानदार तरीके से कैप्चर किया गया.
About the Author
विविधा सिंह न्यूज18 हिंदी (NEWS18) में पत्रकार हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में ये 3 वर्षों से काम कर रही हैं. फिलहाल न्यूज18…और पढ़ें
.