Sanskrit Exam Tips: 10वीं में संस्कृत से डर खत्म! एक्सपर्ट बताएंगे ऐसे आसान टिप्स, झटपट बढ़ेंगे अच्छे अंक

Last Updated:

Sanskrit Exam Tips: दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए संस्कृत एक स्कोरिंग विषय साबित हो सकता है, अगर सही रणनीति अपनाई जाए. एक्सपर्ट्स के अनुसार व्याकरण, शब्दार्थ, अनुवाद और पाठ्यपुस्तक के प्रश्नों पर फोकस करने से अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं. नियमित अभ्यास, छोटे-छोटे श्लोकों की पुनरावृत्ति और पुराने प्रश्नपत्रों का अध्ययन छात्रों को आत्मविश्वास देता है. सही समय प्रबंधन के साथ संस्कृत में बेहतर प्रदर्शन संभव है.

अजमेर: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से प्रारंभ होने जा रही हैं. ऐसे में विद्यार्थियों के पास अब बहुत सीमित समय बचा है और सही रणनीति अपनाकर ही अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं. कई विद्यार्थियों को संस्कृत विषय कठिन लगता है, लेकिन यदि विषय को समझदारी और सही ट्रिक्स के साथ पढ़ा जाए तो संस्कृत न केवल पास कराने वाला बल्कि अच्छे नंबर दिलाने वाला विषय बन सकता है.

संस्कृत विषय की एक्सपर्ट सुनीता यादव ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए  घबराने की नहीं बल्कि स्मार्ट स्टडी की जरूरत है. उन्होंने बताया कि संस्कृत के प्रश्नपत्र में व्याकरण का भाग सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है. इसलिए विद्यार्थियों को संज्ञा, सर्वनाम, संधि, समास, उपसर्ग और प्रत्यय जैसे टॉपिक्स पर विशेष ध्यान देना चाहिए. इन विषयों से हर साल प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं, इसलिए इनका बार-बार अभ्यास करना अत्यंत आवश्यक है.

भाषा की शुद्धता और सही प्रारूप पर विशेष ध्यान देना चाहिए
यादव आगे बताती हैं कि संस्कृत में प्रार्थना पत्र और पत्र लेखन भी परीक्षा में आता है. विद्यार्थियों को इन दोनों में से जो भाग अधिक सरल लगता हो, उसका अच्छे से अभ्यास कर लेना चाहिए. इससे कम समय में अच्छे अंक प्राप्त किए जा सकते हैं. पत्र लेखन में भाषा की शुद्धता और सही प्रारूप पर विशेष ध्यान देना चाहिए.

इसके अलावा कथा संयोजनम् और पाठ का सारांश भी महत्वपूर्ण होते हैं. इन प्रश्नों में रटने से ज्यादा लिख-लिखकर अभ्यास करने से समझ बेहतर होती है और उत्तर अधिक प्रभावशाली बनता है. जब विद्यार्थी बार-बार लिखकर अभ्यास करते हैं तो परीक्षा में उत्तर अपने आप स्मरण हो जाता है.

पेपरों को भी सॉल्व करना बेहद फायदेमंद
एक्सपर्ट आगे बताती है कि पिछले 5 वर्षों के प्रश्न पत्रों को जरूर हल करना चाहिए. इससे प्रश्नों के पैटर्न और बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स की अच्छी समझ बनती है. साथ ही डेस्क वर्क के अंतर्गत आने वाले 9 मॉडल पेपरों को भी सॉल्व करना बेहद फायदेमंद साबित होता है.यदि विद्यार्थी इन आसान प्रभावी मूल मंत्रों को अपनाते हैं, तो संस्कृत विषय में पास होना ही नहीं बल्कि अच्छे और संतोषजनक अंक प्राप्त करना भी पूरी तरह संभव है.

About the Author

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

homelifestyle

10वीं में संस्कृत से डर खत्म! एक्सपर्ट बताएंगे ऐसे आसान टिप्स, बनेंगे टॉपर

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *