खगड़िया से गुजरात तक गूंजा बदलाव का स्वर! अस्पृश्यता मिटाने वाले संजीव डोम को मिला नेशनल चेंज मेकर्स अवॉर्ड

Last Updated:

Khagaria News: गुजरात की बनास डेयरी में पहली नेशनल चेंज मेकर्स मीट आयोजित हुई. 27 राज्यों से आए 51 समाज सुधारकों को सम्मानित किया गया. बिहार के खगड़िया के संजीव डोम को अस्पृश्यता हटाने और समाज सुधार की 18 साल लंबी मुहिम के लिए नेशनल चेंज मेकर्स अवार्ड से नवाजा गया.

गुजरात के पालनपुर जिले के बनासकांठा स्थित एशिया की सबसे बड़ी बनास डेयरी में समन्वय प्रतिष्ठान की ओर से फर्स्ट नेशनल चेंज मेकर्स मीट का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देशभर के उन अनसंग हीरोज को सम्मानित किया गया, जो कठिन परिस्थितियों में भी समाज सुधार और बदलाव की दिशा में काम कर रहे हैं.

संजीव डोम सम्मान ग्रहण करते हुए

संजीव डोम ने अस्पृश्यता मिटाने की मुहिम की शुरुआत की थी और बीते 18 वर्षों से बिना किसी सरकारी या विदेशी मदद के समाज में बदलाव का काम कर रहे हैं. उनके प्रयासों से सैकड़ों बच्चों को बेहतर जिंदगी मिली है.

मंच पर मौजूद केंद्रीय मंत्री और अन्य गणमान्य अतिथि

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने संजीव डोम की समाज सुधार यात्रा को सराहा. इनके कार्यों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है. उन्हें संयुक्त राष्ट्र (UN) से कर्मवीर चक्र और गोल्ड मेडल मिल चुका है.

सभी चेंज मेकर्स हाथ उठाकर संकल्प लेते हुए

आमिर खान के सत्यमेव जयते से लेकर प्रकाश झा और नितिन चंद्रा की डॉक्यूमेंट्री तक में उनकी समाज सुधार की पहचान को प्रस्तुत किया गया है. इस मीट में उन्हें नेशनल चेंज मेकर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homebusiness

अस्पृश्यता मिटाने वाले खगड़िया के संजीव डोम को मिला नेशनल चेंज मेकर्स अवॉर्ड

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *