Last Updated:
Chhatarpur Rojgar Mela: जिला प्रशासन छतरपुर के मार्गदर्शन में युवा संगम मेले का आयोजन 26 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे किया जा रहा है. इस मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए देश और प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से आकांक्षी युवाओं का चयन करेंगी.
अगर आप बेरोजगार है तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है. दरअसल, जिला प्रशासन छतरपुर के मार्गदर्शन में युवा संगम मेले का आयोजन 26 नवंबर 2025 को किया जा रहा है. इस मेले में युवाओं को रोजगार देने के लिए देश और प्रदेश की बड़ी-बड़ी कंपनियां साक्षात्कार के माध्यम से आकांक्षी युवाओं का चयन करेंगी.

ये एक दिवसीय युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिशिप मेला 26 नवंबर सुबह 11 बजे से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरिहार में किया जा रहा है. जिससे ग्रामीण इलाकों के युवाओं को बड़ी कंपनी में नौकरी करने का मौका मिलेगा.

https://forms.gle/X8MhaFuUkmQNwv7F8<br />आप इस रोजगार मेले में भाग लेने के लिए दी गई लिंक पर अपना पंजीयन कर अपने शैक्षणिक योग्यता के समस्त दस्तावेज, समग्र आईडी एवं दो फोटो लेकर निर्धारित स्थान पर निर्धारित समय पर उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिशिप मेले में ऐसे युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं, जिनकी न्यूनतम आयु 18 साल हो और अधिकतम आयु 35 वर्ष हो. यानी ऐसे युवक एवं युवतियां जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच हो.

इस युवा संगम रोजगार मेले की खास बात ये है कि रोजगार मेले में ऐसे युवक एवं युवतियां भी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने कक्षा 8 वीं तक ही पढ़ाई की है. इसके साथ ही ऐसे युवा जो ग्रेजुएट (स्नातक) हैं, वो भी इस मेले में शामिल हो सकते हैं.

इसके अलावा ऐसे युवक एवं युवतियां जिन्होंने आई.टी.आई. की पढ़ाई कर रखी है. ऐसे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. क्योंकि इस मेले में ऐसी कंपनियां आ रही हैं जहां सबसे ज्यादा आईटीआई पास आउट स्टूडेंट्स की डिमांड है. शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए ये नौकरी पाने का ये सबसे सुनहरा अवसर है.

एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेले में जो युवक युवतियां शामिल होना चाहते हैं वह अपने जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचे. जैसे 8वीं मार्कशीट, 10वीं मार्कशीट, 12वीं मार्कशीट, स्नातक और आईटीआई की फाइनल ईयर की मार्कशीट लेकर पहुंचे. इसके साथ ही आधार कार्ड और पासपोर्ट फोटो लेकर जाएं.

इस युवा संगम रोजगार मेले में योग्यताधारी आकांक्षी युवक एवं युवतियों की भर्ती हेतु विभिन्न निजी क्षेत्र की कम्पनियां संसूर सृष्टि हर्बल प्रा. लि. छतरपुर, टाटा मोटर्स प्रा. लि. सानंद गुजरात, जेबीएम ऑटो लिमिटेड, एस.आई.एस. सिक्योरिटी सर्विस, इंटिग्रेडेड र्पसनल सर्विस लि., एसबीआई लाईफ छतरपुर जैसी 17 कंपनियां शामिल हो रही हैं. इन विभिन्न पदों के लिए वेतनमान योग्यतानुसार लगभग 8 हजार से 25 हजार तक प्रतिमाह है.
.