आधे दाम पर मिलने लगा Samsung का दमदार प्रीमियम फोन, खरीदने की मची लूट, खत्म न हो जाए स्टॉक!

Last Updated:

Samsung Galaxy S24 FE 5G अमेज़न पर अपनी सबसे कम कीमत में उपलब्ध है. ₹34,500 से भी कम में बैंक ऑफर्स, EMI प्लान और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका दिया जा रहा है.

Samsung Galaxy S24 FE 5G के दाम में कटौती.
अगर आप शानदार फीचर्स और बढ़िया कैमरा वाला फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह Samsung Galaxy S24 FE आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.  सैमसंग के Galaxy S24 FE 5Gको ऑफर के साथ काफी सस्ते में उपलब्घ कराया जा रहा है. अभी लोग अमेज़न की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब आपको इंतजार करने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये फोन अमेज़न पर अपनी अब तक की सबसे कम कीमत में मिल रहा है. सैमसंग के इस फोन को भारत में पिछले साल ₹59,999 में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब बैंक ऑफर्स के साथ इसे ₹34,500 से भी कम में खरीदा जा सकता है.

अमेज़न पर इस फोन की कीमत अभी ₹35,730 है, जो कि लॉन्च प्राइस से बहुत कम है. वहीं, फ्लिपकार्ट पर यह लगभग ₹40,000 में मिल रहा है. अगल खरीदारी के लिए आप अपने बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उसपर एडिशनल ₹1,250 की छूट पा सकते हैं, जिससे इसकी कीमत ₹34,500 से नीचे चली जाती है. सभी ऑफर को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फोन आधी कीमत का हो गया है.

इसके अलावा इसके सथ EMI प्लान भी उपलब्ध हैं, जिसकी शुरुआत ₹1,732 से हो सकती है. पुराने फोन एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को ₹33,700 तक की छूट भी मिल सकती है. हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके फोन की कंडिशन पर निर्भर करती है.

इस फोन में 6.7 इंच की AMOLED स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट देती है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Exynos 2400e प्रोसेसर और 8GB RAM है. Samsung Galaxy S24 FE का डिज़ाइन काफी स्टाइलिश और फ्लैगशिप जैसा है. इसमें AMOLED डिस्प्ले होने की वजह से कलर और तस्वीरें बेहद साफ दिखती हैं. यह फोन हल्का और उपयोग में आसान है.

फोन में तीन कैमरों का सेटअप है जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो शामिल है. सेल्फी के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. कैमरा सेटअप अच्छे फोटोज और वीडियो के लिए बेहतरीन है. बैटरी 4,700mAh की है और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
hometech

आधे दाम पर मिलने लगा Samsung का दमदार प्रीमियम फोन, खरीदने की मची लूट

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *