रतलाम में आज निकलेगी ‘सम्मान साफा रैली’: एक जैसे साफे पहन वाहन पर सवार होकर निकलेंगे; गढ़कैलाश मंदिर पहुंच करेंगे अभिषेक – Ratlam News


महाशिवरात्रि के पर्व के उपलक्ष्य में शहर में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। जवाहर व्यायामशाला परिवार (अम्बर ग्रुप) द्वारा दौलत जाट पहलवान के नेतृत्व में महाशिवरात्रि के एक दिन पूर्व 14 फरवरी (शनिवार) को ‘सम्मान साफा (वाहन) रैली’ निकाली जाएगी। रैली में हजारों की संख्या में लोग पारपंरिक साफा पहनकर शामिल होंगे। रैली शहर के अनेक मार्गों से होते हुए अमृतसागर तालाब किनारे स्थित श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचेंगी। रैली सुबह 10 बजे जवाहर व्यायाम शाला परिसर से निकलेगी। 20 से अधिक उस्ताद बांधेगे साफा आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्र के करीब 20 से अधिक अनुभवी साफा बांधने वाले उस्ताद मौजूद रहेंगे। जो कार्यक्रम स्थल पर ही युवाओं के सिर पर पारंपरिक साफा सजाएंगे। ​इन मार्गों से निकलेगी रैली रैली व्यायामशाला परिसर से प्रारंभ होकर सैलाना बस स्टैंड, शहर सराय, ​धानमंडी और नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घांस बाजार , चांदनी चौक, त्रिपोलिया गेट होते हुए प्राचीन श्री गढ़कैलाश महादेव मंदिर पर पहुंचेगी। यहां भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक और महाआरती की जाएगी। युवाओं और धर्मप्रेमी जनता से अपील जवाहर व्यायामशाला के संचालक दौलत पहलवान, सूरज पहलवान, अम्बर पहलवान, अभिषेक पहलवान, वैभव पहलवान, मयंक पहलवान, गौरव पहलवान एवं अमन पहलवान ने रूप से शहर की धर्मप्रेमी जनता और युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *