Last Updated:
Gumla Mutton Chawal Recipe: गुमला के घाघरा प्रखंड मोदनवाल स्थित मटन चावल होटल में सस्ता और मशहूर मटन चावल परोसा जाता है. इसके अलावा भी यहां अन्य व्यंजन मिलते हैं. 35 साल से होटल चलाने वाले अजय ने बताया कि यहां स्वाद के दीवानों की लंबी भीड़ लग जाती है.
गुमला: आज के इस मॉडर्न और भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोग घर से ज्यादा बाहर बड़े-बड़े होटलों, रेस्टोरेंटों में लजीज और जायकेदार खाना पसंद करते हैं. साथ ही इन होटलों में खाने में पैसे भी ज्यादा खर्च करते हैं. ऐसे में यदि वही टेस्ट और जायका सस्ते दर पर खाने को मिल जाए तो फिर क्या ही कहने का. यदि आप मटन चावल के शौकिन हैं और गुमला में किफायती दर पर मटन-चावल का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो जिले के घाघरा प्रखंड स्थित मोदनवाल में मिलने वाला मटन चावल खा सकते हैं. यहां का स्वाद ऐसा है कि एक बार खा लिया तो बार-बार आएंगे. वहीं, स्वाद के कारण लोग इसे होटल के नाम से नहीं, बल्कि मटन चावल होटल के नाम से जानते हैं. यहां ग्राहकों को मटन-चावल के साथ पापड़, चटनी, आचार और सलाद भी परोसा जाता है. जिसे लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं.
होटल मोदनवाल के संचालक अजय कुमार गुप्ता ने लोकल 18 को बताया कि ‘हमारा होटल गुमला जिले के सबसे प्राचीन होटलों में से एक है. मेरे पिताजी ने होटल की शुरुआत की थी. वहीं, लगभग 35 सालों से मैं चला रहा हूं. हमारे यहां का मटन चावल बेहद फेमस आइटम रहा है. जहां लॉकडाउन के समय कारीगर के अभाव में मटन-चावल को बंद कर दिया था .इसके बाद समोसा, चाट, फुचका आदि बेचने लगा था.’
जानें खाने वाली चीजों में होटल की रेसिपी
अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राहकों की विशेष मांग पर हमारे यहां का फेमस मटन-चावल को फिर से लगभग 2 माह पूर्व चालू किया गया है. हालांकि अब लोगों का काफी अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है. हमारे यहां बनाने में उच्चत्तम क्वालिटी की चीजों का प्रयोग किया जाता है, जिसका असर स्वाद के कारण लोगों को पता चलता है. हमारे यहां भोजन में चावल ,दाल, सब्जी, मछली, मटन, देशी चिकन, पनीर आदि उपलब्ध है. एक बार आए और चखकर देखें तो आपको निश्चित ही बढ़िया टेस्ट मिलेगा. उन्होंने बताया कि हमारे यहां का मटन, चावल और पनीर लोग बेहद पसंद करते हैं.
जानें दुकान की लोकेशन
यहां एक पीस मटन और फुल प्लेट चावल महंगाई के दौर में भी मात्र ₹120 में परोसा जाता है. एक पीस देशी चिकन और चावल 110 रुपए, 90 रुपए में एक प्लेट चावल और एक पीस मछली भी उपलब्ध है. मटन-चावल उनके यहां सबसे अधिक बिकता है. वहीं, एक प्लेट मटन ₹320, जिसमें 4 पीस होता है. इसके अलावा मटन यहां शुद्ध खस्सी का बनाया जाता है. वहीं, देशी चिकन ₹300 प्लेट और पनीर बटर, शाही पनीर मसाला 200 रुपये प्रति प्लेट की दर से दी जाती है. यह प्रतिष्ठान जिले के घाघरा प्रखंड मुख्यालय के गुमला-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर छठ मोहल्ला में स्थित है. जहां दोपहर 1:00 बजे से रात के 8:00 तक मटन-चावल परोसा जाता है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
.