High Protein Foods For Indian Women: फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल की बात हो तो सामंथा रुथ प्रभु का नाम जरूर लिया जाता है. हाल ही में 38 वर्षीय यह एक्ट्रेस सामंथा की फिटनेस पर उनकी दुबई की न्यूट्रिशनिस्ट राशी चौधरी ने बताया कि सामंथा अपने 50 किलो वजन में रोजाना 100 ग्राम प्रोटीन लेती हैं ताकि शरीर एनर्जेटिक और टोंड बना रहे. चौधरी ने बताया कि एक औसत भारतीय महिला को रोज करीब 60–80 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. ऐसे में फैंसी डाइट के बदले अगर महिलाएं अपने डेली डाइट में तीन आसान भारतीय फूड्स को शामिल करें तो वह रोज के भोजन में अपनी प्रोटीन की जरूरत को पूरी कर सकती हैं. जानिए सामंथा की तरह हेल्दी रहने के लिए किन फूड्स को डाइट में शामिल करना जरूरी है.
दुबई की मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट राशी चौधरी ने बताया कि एक औसत भारतीय महिला जिसका वजन 55–60 किलो है, उसे रोजाना 60–80 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. प्रोटीन शरीर की मांसपेशियों को मजबूत करने, बालों और त्वचा को हेल्दी रखने और एनर्जी लेवल बनाए रखने में मदद करता है.
राशी चौधरी के अनुसार, भारतीय महिलाओं की सबसे बड़ी गलती है कि वे प्रोटीन युक्त आहार को अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में शामिल नहीं करतीं. कई बार वेजिटेरियन डाइट में प्रोटीन के साथ कार्बोहाइड्रेट और फैट की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे शरीर को जरूरी प्रोटीन नहीं मिल पाता. उन्होंने यह भी कहा कि शुरुआत में अधिक प्रोटीन लेने से पेट में समस्या हो सकती है जैसे पेट फूलना, गैस या कब्ज आदि. इसलिए धीरे-धीरे इसकी मात्रा बढ़ाना बेहतर होता है.
उन्होंने बताया कि गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र की स्थिति भी प्रोटीन अवशोषण में अहम भूमिका निभाती है. अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो पहले इसे ठीक करना जरूरी है. गट क्लीन करने से प्रोटीन सही तरह से शरीर में जाता है और एनर्जी लेवल बेहतर बना रहता है.
1.200 ग्राम हैंग कर्ड (गाढ़ा दही)
2.150 ग्राम पनीर
3.3 कटोरे गाढ़ी दाल (करीब 600 ग्राम)
उन्होंने बताया कि इन तीनों चीजों को अगर मिलाकर देखा जाए तो लगभग 80 ग्राम प्रोटीन आसानी से मिल जाता है, जो एक सामान्य महिला की डेली प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने में सक्षम है.
NIH (नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ) के शोध के अनुसार, अगर आंतों (गट) में माइक्रोब्स का असंतुलन हो जाए, तो यह शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है. यह असंतुलन लंबे समय में इम्यून सिस्टम और मेटाबॉलिज्म पर भी असर डाल सकता है. इसलिए गट हेल्थ को संतुलित रखना, हेल्दी डाइट लेना और प्रोबायोटिक युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना बेहद जरूरी है.
न्यूट्रिशनिस्ट राशी चौधरी ने बताया कि अगर महिलाएं प्रोटीन को दिनभर के भोजन में संतुलित मात्रा में लें, तो उन्हें थकान, कमजोरी और बाल झड़ने जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)