Last Updated:
Araria Litti Chokha : अररिया के विकास मार्केट शिवपुरी चौक पर चंदन की दुकान में नवादा स्टाइल में आग पर सेकी लिट्टी चोखा बनाते हैं. यहां लोग 25 साल से इसका स्वाद ले रहे हैं. यहां हर दिन 1000 लिट्टी की बिक्री होती है.
अररिया : बिहार में अररिया जिले के बाजारों में लिट्टी कई प्रकार की मिलती है. परंतु यहां लोग आग पर सेकी हुई लिट्टी खाना पसंद करते हैं. नवादा जिला से लिट्टी चोखा बनाना सीख कर अररिया जिले में 25 सालों से चंदन यहां दुकान चलाते हैं. यह दुकान अररिया के विकास मार्केट शहर के शिवपुरी चौक पर है. यहां आग पर सेकी गई लिट्टी के साथ चोखा का स्वाद हर किसी के जुबां पर है. यहां आपको 20 रुपया प्लेट में आग पर सेकी हुई लिट्टी और चोखा खाने को मिलेगा. खाने के बाद आप उंगलियां चटते रह जाएंगे.
1000 लिट्टी डेली लोग कर जाते हैं चट
लोकल-18 से बात करते हुए चंदन ने बताया कि मेरे पापा यहां सालों पहले अररिया जिले में दुकानदार करना शुरू किए थे. अभी तक यह दुकान चल रही है. चंदन ने बताया कि हाल के दिनों में तभी मन में आइडिया आया की क्यों ना अररिया में एक सेकी हुई लिट्टी की दुकान खोली जाए. आज 1000 लिट्टी आसानी से बिक जाती है. वैसे तो आग पर सेकी लिट्टी छपरा, पटना समेत दक्षिण बिहार में हर चौक-चौराहे पर आसानी से मिल जाती है. पर उत्तरी बिहार यानि मिथिलांचल में कम देखने को मिलती है. ऐसे में उनके द्वारा यहां आग पर लिट्टी बनाने का काम शुरू किया गया है.
कोयला पर करते हैं सेकाई
चंदन ने बताया कि नवादा से सीखकर वह अररिया में सेकी लिट्टी बेचना शुरू किए. कोयला पर सेक कर लिट्टी बनाते हैं. वहीं, लिट्टी के साथ आलू बैंगन टमाटर का चोखा और साथ में सलाद और फ्राई हरी मिर्च भी देते हैं, जो खाने के स्वाद को और बढ़ा देती है. इसके लिए आपको शहर के विकास मार्केट शिवपुरी के पास आना होगा.
20 रुपये में भर जाता है लोगों का पेट
चंदन ने बताया कि यहां लिट्टी के साथ-साथ चोखा, धनिया की चटनी सलाद, अचार और ऊपर से फ्राई हरी मिर्च परोसी जाती है. जो ग्राहकों को खूब पसंद आता है. वहीं, रेट की बात करें तो 20 रुपये जोड़ा दिया जाता है. साथ में, चोखा धनिया की चटनी, अचार फ्राई हरी मिर्च फ्री मिलती है. वहीं, घी वाली लिट्टी 30 रुपया जोड़ी मिलती है. यहां 2 चोखे में ही लोगों का पेट भर जाता है.
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. …और पढ़ें
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ संप्रति News.in में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. … और पढ़ें
.