Last Updated:
क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सलाद बदलकर भी कई बीमारियों में राहत पाई जा सकती है? अक्सर लोग सलाद को केवल स्वाद या वजन घटाने से जोड़कर देखते हैं, लेकिन आयुर्वेद के अनुसार हर बीमारी के लिए सलाद का चयन अलग होना चाहिए. सही सलाद न सिर्फ पाचन सुधारता है, बल्कि कमजोरी, मधुमेह, हृदय रोग और आंखों की समस्याओं में भी लाभ पहुंचाता है. तो आइए जानते हैं किस बीमारी में कौन-सा सलाद शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है.
सहारनपुर. अक्सर कुछ लोगों को खाने के साथ तरह-तरह के सलाद खाना काफी पसंद होता है. इतना ही नहीं, शादी समारोह में भी अलग-अलग प्रकार के सलाद देखने को मिल जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सलाद खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं? बहुत कम लोगों को यह जानकारी होती है कि सलाद हमारे शरीर के लिए रामबाण से कम नहीं है. यह न केवल भोजन को पचाने में मदद करता है, बल्कि पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने के साथ-साथ कई बीमारियों में भी फायदेमंद होता है.
आयुर्वेद के अनुसार अलग-अलग बीमारियों में अलग तरह का सलाद खाना लाभकारी माना जाता है. वजन घटाने के लिए हरा सलाद, ब्रोकली और करेला उपयोगी है. कमजोरी से जूझ रहे व्यक्ति के लिए फलों का सलाद फायदेमंद होता है. मधुमेह रोगी को अंकुरित अनाज और प्याज का सलाद खाना चाहिए. खून की कमी में चुकंदर और पालक का सलाद लाभ देता है. हृदय रोगियों के लिए अंकुरित, हरी सब्जियां, टमाटर और प्याज का सलाद अच्छा माना जाता है. पेट से जुड़ी समस्याओं में पत्ता गोभी और अलसी का सलाद लाभकारी है, जबकि आंखों से संबंधित रोगों में गाजर का सलाद खाना फायदेमंद होता है. इस तरह सलाद न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को स्वस्थ और संतुलित रखने में भी अहम भूमिका निभाता है.
सलाद खाना काफी लाभकारी
आयुर्वेदिक चिकित्सालय से बीएएमएस, एमडी डॉक्टर हर्ष ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि सलाद अक्सर रुचिकर होता है और यह खाने के स्वाद को बढ़ाता है. सलाद अलग-अलग तरीकों से खाया जा सकता है और लोग इसे पसंद भी करते हैं. आयुर्वेद के अनुसार सलाद खाना शरीर के स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है. उन्होंने बताया कि अलग-अलग व्यक्तियों को अलग-अलग प्रकार का सलाद खाना चाहिए, जो उनके लिए हितकर रहता है.
BP के मरीजों के लिए बेस्ट
डॉक्टर हर्ष के अनुसार मधुमेह रोगी को अंकुरित सलाद या प्याज का सलाद खाना चाहिए. जिन लोगों की आंखों की रोशनी कमजोर है, उन्हें गाजर का सलाद लाभ देता है. छोटे बच्चों के लिए कॉर्न का सलाद अच्छा माना जाता है. शरीर में कमजोरी महसूस करने वाले लोगों को फलों का सलाद खाना चाहिए. बीपी के मरीजों के लिए प्याज का सलाद हितकर होता है. हृदय रोगी प्याज के साथ-साथ अलसी का सलाद भी खा सकते हैं.
कब्ज की समस्या एकदम गायब
उन्होंने बताया कि वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोगों को ब्रोकली या हरी सब्जियों का सलाद खाना चाहिए. शरीर में खून की कमी होने पर चुकंदर और पालक के पत्तों का सलाद फायदेमंद होता है. टमाटर का सलाद हृदय को मजबूती देता है. कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए ब्रोकली का सलाद लाभकारी है. वहीं मूली का सलाद पाचन के लिए अच्छा होता है और शरीर में रुकी अपान वायु को बाहर निकालने में मदद करता है.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें