संतों ने त्रिशूल लहराया, मौनी बाबा लेटकर संगम पहुंचे: भीड़ इतनी कि जवान चेन बनाकर लोगों को रोक रहे, 1.20 करोड़ ने डुबकी लगाई – Prayagraj (Allahabad) News


प्रयागराज माघ मेले में आज माघ पूर्णिमा का स्नान है। संगम नोज पर सुबह 4 बजे से जबरदस्त भीड़ है। अब तक 1.20 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई है। हालांकि, प्रशासन ने 55 से 60 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने का ही अनुमान जताया था। साधुओं ने त्रिशूल और डमरू लहराकर संगम में स्नान किया। हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। मौनी बाबा 1.5 किमी लेटते हुए पहुंचे। संगम में पुलिसवाले भीड़ को चेन बनाकर बांट रहे हैं। लगातार अनाउंस कर रहे हैं कि स्नान करने के बाद तुरंत घाट खाली कर दें। VIP मूवमेंट पूरी तरह से रोक दिया गया है। सुबह इतना घना कोहरा छाया रहा कि लोग एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते दिखाई दिए। इस बार माघ मेला 8000 हेक्टेयर क्षेत्र में बसा है। मेले की निगरानी AI तकनीक से की जा रही है। माघ पूर्णिमा के बाद अब सिर्फ महाशिवरात्रि (15 फरवरी) का स्नान और रहेगा। हर साल माघ मेले की शुरुआत पौष पूर्णिमा से होती है, जो महाशिवरात्रि तक चलती है। माघ पूर्णिमा स्नान की तस्वीरें देखिए- प्रयागराज माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *