Last Updated:
Tips To Avoid Wrinkles: उम्र के साथ स्किन में ढीलापन नॉर्मल और नेचुरल है. लेकिन यदि आप यंग एज में ही रिंकल्स की प्रॉब्लम फेस कर रहे हैं, तो ये आपकी खराब नींद का नतीजा हो सकता है. हेल्दी स्किन के लिए अच्छी नींद बहुत जरूरी है.
इसमें कोई दोराय नहीं है कि अच्छी स्किन की चाहत हर कोई करता है. लेकिन इसके लिए सही लाइफस्टाइल रखना मुश्किल है. आज के समय में लेट सोना या कम घंटे की नींद लेना बहुत कॉमन हो गया है. जबकि नींद शारीरिक के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है. इसमें आपकी स्किन भी शामिल है.
खराब नींद का सीधा प्रभाव शरीर पर देखने को मिलता है, खासकर चेहरे पर. किसी भी चीज का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव चेहरे पर भी देखने को मिलता है, जैसे आंखों के नीचे काले घेरे, चेहरे पर झुर्रियां, थकी हुई त्वचा और चेहरे पर समय से पहले बुढ़ापे के लक्षण दिखना.
अच्छी नींद लें
स्किन को चमकदार बनाने के लिए बाजार में कई महंगे प्रोडक्ट मौजूद हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अपने चेहरे को चमकाने का सबसे अच्छा तरीका है गहरी और अच्छी नींद. झुर्रियों का असली इलाज महंगी क्रीम नहीं, बल्कि नींद और अच्छी देखभाल है. आयुर्वेद में कहा गया है, “निद्रा बलं, पुष्टिं, ज्ञानं, सुखं च ददाति.” इसका मतलब है कि अच्छी और संतुलित नींद शरीर को शक्ति, पोषण, ज्ञान और सुख प्रदान करती है.
रात की नींद शरीर के लिए थेरेपी
रात को सोते वक्त हमारा शरीर खुद की मरम्मत करने में लग जाता है. शरीर का हर अंग खुद को फिल्टर करता है. यह रिपेयर सेल्स हमारी त्वचा में भी बनती है. जितनी ज्यादा कोशिकाओं का निर्माण होता है, उतना ही शरीर उर्जावान और चेहरा चांद की तरह चमक उठता है. यही कारण है कि अच्छी नींद को हमेशा ‘ब्यूटी स्लीप’ कहा जाता है. हालांकि तनाव भरी जिंदगी में ठीक से नींद आना भी बड़ा टास्क है.
नींद नहीं आती तो करें ये उपाय
कई लोगों को रात के समय गहरी नींद न आने की परेशानी होती है और ऐसे में दवा का सहारा लेना पड़ता है. आयुर्वेद में नींद लाने के कई बेहतरीन उपाय बताए गए हैं, जिससे नींद को गहरा और आरामदायक बनाया जा सकता है. इसके लिए रात को सोने से पहले तलवों की मालिश करें. रात को तलवों की मालिश करने से तनाव कम होता है. तनाव कम होता है, तो मस्तिष्क में नींद में सहायक हॉर्मोन तेजी से बनते हैं और अच्छी और गहरी नींद आती.
इन बातों का भी रखें ध्यान
सोने से पहले गुनगुना दूध लेना भी नींद लाने में मदद कर सकता है. इसके लिए दूध में जायफल या कच्ची हल्दी मिलाई जा सकती है. ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि रात के समय स्क्रीन टाइम कम करें और सोने से पहले कमरे का वातावरण शांत रखें. हल्की रोशनी में गहरी सांस लें और फिर सोने की कोशिश करें.
About the Author
शारदा सिंह बतौर सीनियर सब एडिटर News18 Hindi से जुड़ी हैं. वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्यू पर आधारित रिपोर्ट्स बनाने में एक्सपर्ट हैं. शारदा पिछले 5 सालों से मीडिया …और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
.