Sagar: 10 करोड़ से बनेगी डबल लेन सड़क, NH-44 से करेगी कनेक्ट, 100 करोड़ का रविदास मंदिर भी जुड़ेगा 

Last Updated:

Sagar News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाने वाले नेशनल हाईवे 44 वैसे तो सागर जिले की 162 किलोमीटर की सीमा से होकर गुजरता है. लेकिन, अब हाईवे और सागर शहर से इसकी दूरी महज 4 किलोमीटर रह जाएगी. यह सड़क मकरोनिया से बटालियन होते हुए बनेगी. इससे हजारों को लोगों को सीधा फायदा होगा. जानें और लाभ…

Sagar News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक जाने वाला नेशनल हाईवे-44 वैसे तो सागर की 162 km की सीमा से होकर गुजरता है, लेकिन अब हाईवे और सागर शहर से इसकी दूरी महज 4 किलोमीटर रह जाएगी. क्योंकि सागर के उप नगरीय क्षेत्र मकरोनिया से बटालियन होते हुए 4 km लंबी डबल लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा. इसको लेकर प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है. 10 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है. मार्च में टेंडर होने के बाद इसका कार्य शुरू हो जाएगा. इस सड़क को बनाने के लिए 10-12 साल से मांग चल रही थी, जो अब पूरी हुई है. सड़क निर्माण होने से 50,000 से अधिक स्थानीय लोगों को सीधा फायदा होगा.

दूसरा जो लोग नेशनल हाईवे 44 से कनेक्ट होने या फिर दमोह-जबलपुर मार्ग से कनेक्ट होने के लिए गुड़ा फाटक तक आने-जाने में सहूलियत होगी. सबसे बड़ा फायदा तो यह होने वाला है कि इसी रोड से होकर लोग संत रविदास मंदिर तक पहुंचेंगे. पर्यटक, श्रद्धालु चाहे सागर शहर से होकर मंदिर के लिए जाएं या फिर नेशनल हाईवे 44 के माध्यम से सीधे रविदास मंदिर जाएं, उन्हें इसी सड़क का इस्तेमाल करना होगा. सागर के इस क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा 100 करोड़ की लागत से संत रविदास का मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है, जो इसी साल के जून तक पूरा होने की संभावना है. भविष्य में बड़ी तीर्थ स्थल के रूप में उभर कर सामने आएगा. देश दुनिया के संत रविदास संप्रदाय के लोग यहां पर आएंगे.

ओशो पहाड़ी जाना भी आसान
वहीं आचार्य रजनीश यानी ओशो पहाड़ी जाने वाले रास्ते का भी इस्तेमाल होगा. आज भी लोग इस पहाड़ी को देखने विदेश से आते हैं, जिसमें मकरोनिया से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे जाकर दाएं तरफ मुड़ना पड़ता है. यह सड़क मकरोनिया से होते हुए नरवानी गुड़ा फाटक को जुड़ जाएगी. इसकी वजह से लोग मुख्य सड़क के बाहर से होते हुए इस सड़क का इस्तेमाल कर सागर-जबलपुर मार्ग से कनेक्ट हो सकेंगे, जिससे 4 km की दूरी कम होगी.

अभी सिंगल रोड है…
एक तरफ जहां 10 करोड़ से बनने वाली सड़क से आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ इस सड़क के किनारे 6 गांव प्रत्यक्ष रूप से और 25 कालोनियां व नगर पालिका के 4 वार्डों के लोग सीधे तौर पर जुड़ेंगे. बता दें कि मकरोनिया से नरवानी तक जाने के लिए अभी डामर रोड है, लेकिन यह सिंगल है. अभी बड़े वाहन नहीं निकलते हैं. डबल लेन बनने के बाद यहां की दशा-दिशा बदल जाएगी.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

10 करोड़ से बनेगी सड़क, NH-44 से करेगी कनेक्ट, 100 करोड़ का रविदास मंदिर जुड़ेगा

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *