Sagar Weather: मौसम में जबरदस्त उछाल, सता रही गर्मी, येलो अलर्ट के बाद भी नहीं हुई बारिश!

Last Updated:

Sagar Weather Update: सागर सहित बुंदेलखंड में बारिश को लेकर बाद अपडेट सामने आ गया है. अब एक हफ्ते तक बारिश पर ब्रेक लग जाएगा यानी की 14 सितंबर तक बारिश नहीं होगी.

सागर सहित पूरे बुंदेलखंड में पिछले दो दिनों से कहीं पर भी तेज बारिश नहीं हुई है केवल बूंदाबांदी ही दर्ज की गई रविवार को सागर में हल्की मध्यम बारिश का येलो अलर्ट था इसके बाद भी बारिश नहीं हुई.

गर्मी करेगी बेचैन

बारिश नहीं होने की वजह से 2 दिन से तापमान में भी उछाल देखा जा रहा है एक बार फिर टेंपरेचर 30 डिग्री से ऊपर पहुंच गया रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया 48 घंटे में 3 डिग्री तापमान बढ़ गया है.

लो प्रेशर एरिया में हल्की बारिश

स्थानीय मौसम विशेषज्ञों से मिली जानकारी के अनुसार अब अगले 13 सितंबर तक बिल्कुल बारिश नहीं होगी 14 सितंबर से मौसम में बदलाव होगा और 18 सितंबर तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है. लेकिन बारिश नहीं होने से कुछ दिनों तक गर्मी बेचैन करेगी.

18 सितंबर तक होगी बारिश

सागर में 900.1 mm जैसीनगर में 1110.3 mm राहतगढ़ में 1224 mm बीना में mm खुरई- 1246.7 mm मालथौन-952.3 mm बंडा-913 mm शाहगढ़-850 .8 mm गढ़ाकोटा में 910.6 mm रहली-964.3 mm देवरी में 1415 mm केसली- 1367.1 mm हुई.

शहर में 14 इंच बारिश की जरूरत

सागर जिले में अब तक 1082 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जबकि यहां कुल बारिश का कोटा 1230 mm है. सितंबर के महीने में कोटा पूरा करने के लिए 5 इंच बारिश की और जरूरत है.

सागर अलर्ट बारिश

सागर जिले के देवरी में सबसे अधिक 55 इंच बारिश हो चुकी है इसके अलावा केसली में 53 इंच राहतगढ़ में 47 इंच बारिश हुई है इन तीन तहसीलों में बारिश का कोटा पूरा हो गया है बाकी 10 तहसीले अभी इस आंकड़े से दूर है जिसमें सागर शहर सबसे पीछे चल रहा है यहां अब तक 34 इंच बारिश हुई है और 14 इंच बारिश की दरकार है.

मौसम

लेकिन मौसम में बदलाव की वजह से एक बार फिर बीमारी का प्रकोप बढ़ सकता है ऐसे में अब लोग सावधान और अलर्ट रहें बार-बार हाथ धोते रहे मोह पर मास्क लगाए जिन लोगों को सर्दी जुकाम है उनसे दूरी बनाकर रखें, इसके अलावा अभी आंख का इन्फेक्शन भी फैल रहा है.

सागर

इधर मौसम साफ होने के बाद किसानों ने नई फसल लगाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है सितंबर के महीने में टमाटर गोभी पालक भिंडी बैगन जैसी सब्जियां लगाई जाती हैं इसके लिए खेतों को समतल कर कुछ दिन के लिए खुला छोड़ दिया जाएगा.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मौसम में जबरदस्त उछाल, सता रही गर्मी, येलो अलर्ट के बाद भी नहीं हुई बारिश!

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *