शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने भारत को महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी (104) की. फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. शेफाली ने 78 गेंदों में 87 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 2 छक्के और 7 चौके जड़े. वह अपने शतक से चूक गई, उन्हें 28वें ओवर में अयाबाँगा खाका ने आउट किया.
सचिन तेंदुलकर के स्टाइल में लगाया छक्का
वर्ल्ड कप फाइनल में शेफाली वर्मा द्वारा लगाए गए 2 छक्कों में एक 73 मीटर का था. उन्होंने सचिन तेंदुलकर के स्टाइल में बैट को पूरा घुमाए बिना लॉन्ग स्ट्रेट में साइट स्क्रीन पर छक्का मारा. ये शॉट उन्होंने नादिने डि क्लार्क द्वारा डाले गए 15वें ओवर में लगाया, इस शॉट से पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा.
A shot that leaves you going 😯😳🤯
We’re witnessing vintage #ShafaliVerma, delivering on the grandest stage, just when it matters the most! 👏🏻👍🏻
#CWC25 Final 👉 #INDvSA, LIVE NOW 👉 https://t.co/gGh9yFhTix pic.twitter.com/1mwc8WsLH9
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 2, 2025
प्रतिका रावल के चोटिल होने से मिला था मौका
शेफाली वर्मा को महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 टीम से ड्राप किया गया था, वह पहले स्क्वाड का हिस्सा नहीं थी. प्रतिका रावल ओपनिंग में शानदार प्रदर्शन भी कर रही थी, लेकिन चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा. इसके बाद वह सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नामेंट का पहला मैच खेलीं, लेकिन 10 रन बनाकर आउट हो गई. फाइनल में उनपर दबाव था, लेकिन उन्होंने 87 रनों की शानदार पारी खेली.
There’s a long way to go in the big final but Shafali Verma deserves a lot of praise already. She was not in the initial squad, came in as a replacement and took on SA bowlers right from the word go.
It’s never easy to play aggressive game in the…
— Madhav Sharma (@HashTagCricket) November 2, 2025
शेफाली वर्मा का मूड ऑफ हो रहा था
एएनआई से बात करते हुए फाइनल से पहले शेफाली वर्मा की माताजी ने बताया था कि शेफाली का थोड़ा मूड ऑफ था क्योंकि वो सेमीफाइनल में बड़ा स्कोर नहीं कर पाई थी. तो हमने उसके साथ हंसी मजाक की थी और कहा था कि कोई बात नहीं तुम अगले मैच में अच्छा करोगी. उन्होंने कहा था कि हमें शेफाली से पूरी उम्मीद है, और टीम वर्ल्ड कप जीतकर ही आएगी.
#WATCH | Rohtak, Haryana: On Women’s World Cup 2025 Final, Shafali Verma’s Mother Parveen Bala says, “… We all are excited and full of hope for Shafali, she is determined to perform well from start to finish to help the team win… We called and encouraged Shafali not to worry… pic.twitter.com/1WZhNsqo5h
— ANI (@ANI) November 2, 2025
बता दें कि शेफाली वर्मा ने सचिन तेंदुलकर को देखकर ही पहली बार क्रिकेटर बनने के बारे में सोचा था. उन्होंने रोहतक में सचिन को रणजी ट्रॉफी मैच में देखा था, जहां वह क्रिकेट के भगवान से प्रेरित हुईं.
.