बड़े ही मॉडर्न हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, खूब आते हैं Gen Z Slangs, क्रेमलिन प्रवक्ता ने किया खुलासा

Last Updated:

व्लादिवोस्तोक में आयोजित 10वें पूर्वी आर्थिक मंच के मौके पर क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ा हुआ ऐसा खुलासा किया, जो बेहद दिलचस्प था. पुतिन की उम्र को देखकर आप अंदाज…और पढ़ें

बड़े ही मॉडर्न हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, खूब आते हैं Gen Z Slangsव्लादिमीर पुतिन. (IANS)
आजकल की युवा पीढ़ी को जेनरेशन ज़ी कहा जाता है और इनके बात करने और बोलने-चालने का अंदाज जरा अलग है. ऐसे में इनसे पहले की पीढ़ी के लोगों को कई बार इनकी बातें समझ ही नहीं आती हैं. खासतौर पर अगर इनसे 30-40 साल पहले पैदा हुए किसी शख्स के बारे में बात की जाए, तो शायद ही वो समझ पाए कि इनके मॉडर्न स्लैंग्स का मतलब क्या है. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि 72 साल के रूसी राष्ट्रपति को इस अल्ट्रा मॉडर्न पीढ़ी की भाषा आती है.

व्लादिवोस्तोक में आयोजित 10वें पूर्वी आर्थिक मंच के मौके पर क्रेमलिन प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से जुड़ा हुआ ये दिलचस्प खुलासा किया. पुतिन की उम्र को देखकर आप अंदाजा ही नहीं लगा सकते हैं कि वो जेन ज़ी स्लैंग्स को जानते होंगे. वे भले ही अपनी आधिकारिक बैठकों में ऐसे आधुनिक स्लैंग्स और भाषाओं का इस्तेमाल नहीं करते लेकिन वे इन्हें अच्छी तरह से समझते हैं.

पुतिन को आती है नई जेनरेशन वाली भाषा

प्रमुख रूसी दैनिक इजवेस्टिया ने पेस्कोव के हवाले से कहा गया है – ‘राष्ट्रपति का एक परिवार है, उनके नाती-पोते हैं. ऐसे में जाहिर है कि आधुनिक उपसंस्कृति की अभिव्यक्तियों को वो नजरअंदाज नहीं कर सकते.’ जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या आधिकारिक बैठकों में आधुनिक स्लैंग का इस्तेमाल होता है, तो पेस्कोव ने बताया कि रोजमर्रा की जिंदगी में व्लादिमीर पुतिन अभी भी खुद को अलग तरह से व्यक्त करते हैं और कामकाज के दौरान युवा स्लैंग अभिव्यक्तियों का इस्तेमाल नहीं करते.
अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक 4 सितंबर को व्लादिवोस्तोक की आधिकारिक यात्रा के दौरान रूसी नेता को ‘क्रिंज’, ‘गाइज’, ‘ट्रबल्स’ और ‘चिल रिंक’ जैसे नए स्लैंग के बारे में बताया गया.

रूसी राष्ट्रपति को पसंद है नई भाषा

पुतिन ने पूर्वी आर्थिक मंच में ‘अद्वितीय रूसी भाषा’ नाम की प्रदर्शनी का दौरा किया और उन्हें दिखाया गया कि कैसे एक ही अर्थ वाले वाक्यांश अलग-अलग काल में बदलते हैं. रूसी राष्ट्रपति ने एक इंटरैक्टिव पैनल में युवा स्लैंग पर एक गेम खेलने की भी पेशकश की थी. दरअसल स्लैंग एक विशेष समूह शब्दों या वाक्यांशों की एक अनौपचारिक भाषा है, जिसका प्रयोग आजकल की जेनरेशन खूब करती है. यह आम बोल चाल की भाषा नहीं होती और नए शब्द के साथ बदलती जाती है.

रोसकांग्रेस फाउंडेशन की ओर से ये सम्मेलन 3 से 6 सितंबर तक व्लादिवोस्तोक में आयोजित ईईएफ-2025 में 70 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं. यह मंच रूसी और वैश्विक निवेश समुदायों के बीच संबंधों को बनाने और मजबूत करने, रूसी रिमोट ईस्ट की आर्थिक क्षमता का एक व्यापक मूल्यांकन करने और एडवांस डेवलपमेंट एरिया में इसके निवेश अवसरों और व्यावसायिक स्थितियों की प्रस्तुति के लिए एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय मंच है.

Prateeti Pandey

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा…और पढ़ें

News18 में Offbeat डेस्क पर कार्यरत हैं. इससे पहले Zee Media Ltd. में डिजिटल के साथ टीवी पत्रकारिता भी अनुभव रहा है. डिजिटल वीडियो के लेखन और प्रोडक्शन की भी जानकारी . टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के सा… और पढ़ें

homeworld

बड़े ही मॉडर्न हैं रूसी राष्ट्रपति पुतिन, खूब आते हैं Gen Z Slangs

.

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *