Last Updated:
Foods to Eat Before Running: रनिंग से पहले सही खाना आपकी एनर्जी बढ़ाता है और दौड़ने के अनुभव को बेहतर बनाता है. खाली पेट दौड़ना कुछ लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह हर किसी के लिए ऐसा करना ठीक नहीं है.
रनिंग करने से पहले ड्राई फ्रूट्स या केला खा सकते हैं.नोएडा की फोर्टियर फिटनेस एकेडमी के ट्रेनर देव सिंह ने News18 को बताया कि खाली पेट दौड़ना कुछ लोगों के लिए ठीक हो सकता है. खासकर अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो खाली पेट रनिंग कर सकते हैं. इससे शरीर का फैट जल्दी बर्न होता है. अगर आप लंबी दूरी तक दौड़ते हैं, तो खाली पेट दौड़ना नुकसानदायक हो सकता है. इससे कमजोरी, चक्कर आना या एनर्जी की कमी हो सकती है. छोटे बच्चों, बुजुर्गों और डायबिटीज वाले लोगों को खाली पेट बिलकुल नहीं दौड़ना चाहिए.
फिटनेस ट्रेनर ने बताया कि रनिंग से ठीक पहले भारी खाना बिलकुल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इससे पेट भारी हो जाएगा और दौड़ते समय असुविधा होगी. कुछ हल्का स्नैक जैसे कि एक छोटा केला या मुट्ठी भर सूखे मेवे दौड़ने से 20-30 मिनट पहले ठीक रहता है. अगर आपके पास ज्यादा समय है तो कम से कम 1-2 घंटे पहले खाना बेहतर होता है, ताकि खाना अच्छे से पच जाए. रनिंग से पहले हल्का, पौष्टिक और ऊर्जा देने वाला खाना लेना सबसे अच्छा होता है. खाली पेट दौड़ना कुछ के लिए ठीक हो सकता है, लेकिन सभी के लिए सही नहीं. पानी की सही मात्रा लेना और भारी खाना टालना भी जरूरी है. सही खान-पान से आपकी दौड़ में एनर्जी बनी रहेगी, शरीर स्वस्थ रहेगा और आप बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे.
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स…और पढ़ें
अमित उपाध्याय वर्तमान में News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम में काम कर रहे हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में करीब 9 वर्षों का अनुभव है. वे खासतौर पर हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों को गहराई से स… और पढ़ें