धार में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाह: आधी रात तक लगी लंबी कतारें, किसान बोले- खेती कैसे करेंगे, कलेक्टर ने कहा पर्याप्त स्टॉक – Dhar News


धार शहर और आसपास के इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के कारण अचानक पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंगलवार देर रात 12 बजे तक पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। लोग अपने वाहनों की टंकी फुल कराने में जुटे रहे। कई लोग बड़े-बड़े केन लेकर भी पहुंचे और उनमें पेट्रोल-डीजल भरवाते देखे गए। इस अचानक बढ़ी भीड़ ने पेट्रोल पंपों पर व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा दिया। किसानों को डीजल-पेट्रोल न मिलने की चिंता
किसानों में सबसे अधिक चिंता देखी गई। खेती-किसानी के लिए डीजल की आवश्यकता को देखते हुए, कई किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए। उन्हें डर था कि डीजल की कमी से खेती का काम प्रभावित हो सकता है। भीड़ बढ़ने के कारण कई स्थानों पर स्थिति नियंत्रण से बाहर होने लगी, जिसके चलते पुलिस को भी मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी। कलेक्टर बोले-जिले में पर्याप्त स्टॉक
इस बीच, धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की। हालांकि, प्रशासन की अपील के बावजूद लोगों में चिंता बनी रही, जिसके कारण देर रात तक पेट्रोल पंपों पर भीड़ का सिलसिला जारी रहा। .

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *