सीधी जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बनिया डोल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक ड्राइवर अपनी बेटी के जन्मदिन पर स्कूल जा रहे बच्चों को चॉकलेट और …और पढ़ें
HighLights
- बच्चा चोर के शक में ट्रक ड्राइवर का घेराव, बेटी के जन्मदिन पर बांट रहा था टॉफी
- अफवाह: कंटेनर में बच्चों को बंद करने की खबर निकली झूठी, ड्रम में मिला बुरादा
- सेमरिया: ग्रामीणों ने घेरा ट्रक, पुलिस जांच में ड्राइवर निकला बेगुनाह
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीधी। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत बनिया डोल गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक ड्राइवर अपनी बेटी के जन्मदिन पर स्कूल जा रहे बच्चों को चॉकलेट और टॉफी बांट रहा था। गांव के लोगों ने बच्चा चोर कह शोर मचा दिया। देखते ही देखते सौ की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ट्रक सहित ड्राइवर को थाना पहुंचा दिया। पुलिस शिकायत पर जांच में जुट गई है।
अफवाह और पुलिस की मौके पर कार्रवाई
केदार परौहा, थाना प्रभारी सेमरिया ने बताया कि सूचना मिली कि बनिया डोल गांव की दो लड़कियों को ट्रक ड्राइवर चॉकलेट-टॉफी देकर कंटेनर में बैठाकर साथ ले जा रहा है। इसके अलावा कंटेनर में रखे नीले ड्रम में छोटी-छोटी लड़कियों को बंद करके ले जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान ड्रम में लकड़ी का बुरादा मिला।
.