Room Heater Safety Tips: सर्दियां आते ही रूम हीटर की मांग तेजी से बढ़ जाती है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग दिन-रात हीटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन थोड़ी सी लापरवाही या गलत हीटर का चुनाव जानलेवा साबित हो सकता है. आगजनी, करंट लगने और दम घुटने जैसी घटनाएं हर साल सामने आती हैं. मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में भी रूम हीटर से बेहोशी और हादसों के कई मामले रिपोर्ट हो चुके हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि अधिकतर घटनाएं खराब क्वॉलिटी या बिना सेफ्टी फीचर्स वाले रूम हीटर के कारण होती हैं. ऐसे में अगर आप नया रूम हीटर खरीदने जा रहे हैं, तो केवल कीमत या डिजाइन नहीं, बल्कि सेफ्टी और टेक्निकल फीचर्स का खास ध्यान रखें.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
.