अस्पताल में घायल ज्वेलरी शॉप संचालक।
मंडला के कटरा स्थित एक ज्वेलरी दुकान में गुरुवार रात लूट की वारदात हुई। पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने स्थित आयुषी ज्वेलर्स में नकाबपोश लुटेरों ने दुकान संचालक आयुष सोनी को गोली मारकर ज्वेलरी से भरा बैग लूट लिया। संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
.
दुकान कर्मचारी बॉबी यादव ने बताया कि रात को दुकान बंद करने के समय संचालक आयुष सोनी ज्वेलरी को बैग में रखकर घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक कार से चार लुटेरे पहुंचे। इनमें से तीन दुकान के अंदर घुस गए, जबकि एक कार में ही बैठा रहा। अंदर घुसे लुटेरों ने पिस्तौल दिखाकर कर्मचारी से बैग और संचालक से ज्वेलरी का डिब्बा छीन लिया।
दुकान के कर्मचारी से पूछताछ करते पुलिसकर्मी।
विरोध करने पर फायरिंग
जब लुटेरे भागने लगे, तो संचालक और कर्मचारी ने उनका विरोध किया और उन पर पत्थर फेंकने की कोशिश की। इसके जवाब में लुटेरों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से आयुष सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके पैर में दो जगह गोली लगी है। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे कार में बैठकर बाईपास की ओर फरार हो गए।
घायल संचालक आयुष सोनी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
.