करोल बाग बस हादसे के घायलों की हालत कैसी? RML अस्पताल ने दी जानकारी

होमताजा खबरDelhi

करोल बाग बस हादसे के घायलों की हालत कैसी? RML अस्पताल ने दी जानकारी

Last Updated:

बुधवार की रात हो द‍िल्‍ली के करोल बाग बस हादसे में घायलों की हालत को लेकर आरएमएल अस्‍पताल ने अपडेट द‍िया है. अस्‍पताल ने बताया क‍ि इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ज‍िन्‍हें अस्‍पताल में लाया गया था. वहीं 13 अन्‍य पीड़‍ितों का इलाज अस्‍पताल में चल रहा है. इमरजेंसी के बाद इन मरीजों को सर्जरी के ल‍िए रैफर क‍िया गया है.

Zoom

द‍िल्‍ली बस हादसे में घायलों को लेकर आरएमएल ने द‍िया अपडेट

Delhi Bus Accident: दिल्ली के करोल बाग में सुबह हुए बस हादसा पीड़ितों की हालत को लेकर दिल्ली डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल ने जानकारी दी है. सुगह करीब डेढ़ बजे हुए हादसे के बाद घायलों को आरएमएल में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी में उनका इलाज चल रहा था. अब आरएमएल की ओर से घायलों का हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है. साथ ही अस्पताल ने मरीजों के इलाज को लेकर भी जानकारी दी है.

बता दें कि यह डबल डेकर स्लीपर टूरिस्ट बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली के फतेहपुरी और सदर बाजार की ओर आ रही थी. तभी झंडेवालान मंदिर के आसपास पहुंचते ही बस अचानक असंतुलित हो गई. जब तक बस में सवार यात्री और ड्राइवर कुछ समझ पाते, बस पलट गई. बस में सवार यात्री चीखने लगे, वहीं आसपास मौजूद लोग भी मदद के लिए आगे बढ़े, हालांकि इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. ज्यादातर घायलों को डॉ. आरएमएल में भर्ती कराया गया था.

इस बारे में आरएमएल की मीडिया इंचार्ज डॉ. वैशाली भारद्वाज की ओर से घटना और मरीजों को लेकर आधिकारिक जानकारी दी गई है. आरएमएल की ओर से बताया गया कि 25 मार्च 2025 की सुबह लगभग 1 बजकर 10 मिनट पर अस्पताल को मध्य दिल्ली के करोल बाग में एक बस दुर्घटना की सूचना मिली, जिसमें लगभग 50 यात्री सवार थे. इस दौरान बताया गया कि घायलों को आरएमएल लाया जा रहा है, ऐसे में 5 मिनट के अंदर ही अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के साथ ही आपदा प्रबंधन मानक प्रक्रिया (एसओपी) को करीब 1 बजकर 15 मिनट पर तुरंत सक्रिय कर दिया गया.

आरएमएल की इमरजेंसी में डॉक्टर तैयार थे तभी करीब 2 बजे 15 मरीजों को गंभीर हालत में लाया गया. इनमें से जिन दो वयस्क पुरुषों को लाया गया था वे पहले से मृत थे. लिहाजा अस्पताल में जरूरी कानूनी मेडिकल डॉक्यूमेंटेशन संबंधी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन दोनों शवों को शवगृह भेज दिया गया. बाकी बचे 13 मरीजों को जिनमें 3 वयस्क महिलाएं और 10 वयस्क पुरुष शामिल थे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया. इन मरीजों की हालत सेमी क्रिटिकल थी. उन्हें शुरू में आपातकालीन विभाग में रखा गया लेकिन उसके बाद जरूरी सर्जिकल इलाज के लिए सर्जरी डिपार्टमेंट में रैफर कर दिया गया.

इस दौरान पीड़ितों के इलाज के समय अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, जिनमें चिकित्सा अधीक्षक, आपातकालीन चिकित्सा विभाग के प्रमुख और इमरजेंसी मेडिसिन फैकल्टी के लोग मौजूद रहे. वहीं अन्य विभागों की क्विक रेस्पॉन्स टीम के डॉक्टरों ने भी मरीजों की देखभाल में सहायता की.

फिलहाल प्रोटोकॉल के अनुसार सभी मेडिकल केयर और मेडिको लीगल प्रॉसीजर को अपनाते हुए भर्ती पीड़ितों की देखभाल और इलाज किया जा रहा है. अभी घायल हुए पीड़ितों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

About the Author

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें

Share me..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *