Last Updated:
RJS Result 2025: आरजेएस-2025 के परिणाम में सोजत की रेणु ने सफलता हासिल कर पाली जिले का नाम रोशन किया है. दादाजी का अधूरा सपना और पिता का अटूट भरोसा उनकी सबसे बड़ी ताकत बना. कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के दम पर रेणु ने राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा पास की. उनकी सफलता न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और यह कहानी युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है.
पाली. किसी ने सच ही कहा है कि बेटिया किसी से कम नही है और इस बार राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा 2025 का रिजल्ट जब जारी हुआ तो यह बात साबित भी हो गई क्योकि इस बार राजस्थान की बेटियों ने इसमें बाजी मारी है. बात अगर पाली जिले के सोजत की करे तो यहां पर भी बेटी रेणु सिंघाडिया ने राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर सोजत ही नही बल्कि पूरे पाली जिले का नाम रोशन करने का काम किया है.
रेणु सिंघाडिया सेवानिवृत्त माइनिंग ऑफिसर पुरणमल सिंघाडिया की बेटी हैं. उनकी कडी मेहनत और खुद पर विश्वास का ही नतीजा है कि आज यह मुकाम हासिल कर पाई जिससे घर परिवार में खुशी का माहौल है.
कडी मेहनत और आत्मविश्वास से मिली उपलब्धि
सोजत नगर की रेणु सिंघाडिया ने राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से सोजत सहित पूरे पाली जिले में खुशी का माहौल है. रेणु सिंघाडिया सेवानिवृत्त माइनिंग ऑफिसर पुरणमल सिंघाडिया की बेटी हैं. उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, निरंतर परिश्रम और अटूट आत्मविश्वास के बल पर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है.
सोजत शहर में खुशी का माहौल
रेणु की सफलता ने न केवल रेगर जटिया समाज को बल्कि पूरे सोजत शहर को गौरवान्वित किया है. इस चयन ने एक बार फिर साबित किया है कि सोजत की धरती प्रतिभाओं से भरी है और न्यायिक सेवाओं में लगातार अपना योगदान दे रही है. इस अवसर पर परिजनों, शुभचिंतकों और नगरवासियों ने रेणु सिंघाडिया को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.
तीसरे इंटरव्यू में हो गया सलेक्शन
रेणू बताती भी है कि में पिछले 2018 से इसकी तैयारी कर रही हूं. मैन्स मेने 4 बार दिया 3 बार इंटरव्यू दिया और यह तीसरी बार इंटरव्यू दिया जिसमें मेरा सलेक्शन हो गया. इस कामयबी की बात करू मेरे दादा जी उनका बहुत बडा सहयोग था. जब उनकी अंतिम सांस निकली तब तक वह चाहते थे मैं जज बनू. उसके बाद पापा और मां ने बहुत सहयोग किया. मेरा हमेशा साथ दिया है. पापा ने मेरे जज बनने के लिए काफी ड्रिम्स देखे.
लाइफ स्टॉप मत करो बस खुद पर रखो भरोसा
अपनी कामयाबी का मूल मंत्र देते हुए रेणू ने कहा कि अगर कामयाबी हासिल करनी है तो हार मत मानो पढाई करते रहो आज नही तो कल कामयाबी जरूर मिल जाएगी. जब किस्मत ने चाहा तो जरूर मिलेगा. लाइफ को मत रोको लाइफ को चलने दो शादी भी करो ऐसा मत सोचो उसके बाद नही हो पाएगा. आज मेरा शादी के बाद ही इसमें सलेक्शन हुआ है. जब किस्मत में लिखा होता है तो सब हो जाता है.
About the Author
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
.